जबलपुर. भाजपा के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सदैव अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, अभी हाल में ही फिर एक बार कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिसे लेकर कांग्रेस जगह जगह भाजपा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध जता रही है।
इसी के मद्देनजर जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव के निर्देशानुसार पनागर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित काँग्रेसीजन, महिला कांग्रेस सहित सैंकड़ों महिलाओं ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पुतला दहन किया।
दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणियां की थीं, इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने समूचे प्रदेश में यह कदम उठाया गया है, इस घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल भी देखने को मिल रही है। जो आने वाले समय में एक वृहद आंदोलन का रूप ले सकती है,
पनागर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के दिन अब पूरे हो चुके हैं, केबिनेट मंत्री द्वारा प्रदेश की महिलाओं को यह कहना कि महिलाएं बार बार अपने बॉयफ्रेंड बदलती रहती हैं, एक तरफ ये महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं उन्हें 1250 रु प्रतिमाह देते हैं और उनके बारे में ही गलत बयानबाजी कर रहे हैं.
ये समझते हैं कि महिलाओं, बहनों को 1250 हर माह देकर जब चाहे महिलाओं का अपमान कर सकते हैं, तो यह इनकी गंदी सोच को दर्शाता है, पिछले चुनाव में की गई इनकी वोट चोरी अब धीरे धीरे जनता के सामने आ रही है, अब अपनी चोरी छिपाने ये मीडिया के समक्ष ऊलजलूल बयान देकर आमजन को बेरोजगारी, रोजगार जैसे असल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं पर अब प्रदेश की महिलाएं, बहने सहित क्षेत्रीय जनता जाग चुकी है, उन्हें 1250 रु नही अपना सम्मान चाहिए ।
बिहार : अररिया में सोशल मीडिया पर धार्मिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस के पनागर ब्लॉक अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप पटेल भीम भैया की उपस्थिति में नगर मे विरोध प्रदर्शन करते हुए कमानिया गेट तक रैली निकालकर केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कड़ा विरोध किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश मंत्री सम्मति सेनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप पटेल भीम भैया, पार्षद तुलसीराम कुशवाहा, टिक्कू कुशवाहा, सेकी यादव, पूर्व पार्षद रविचरन पाण्डेय, राजा श्रीवास्तव, मनीष पटेल, लकी पटेल, पूर्व पार्षद बाबू खान, रामू मिश्रा, सीताराम कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा अंतू पटेल, जनपद सदस्य प्रदीप पटेल, राजेंद्र पटेल, चमन पटेल आकाश प्रजापति, शानू खरे, पंडा कोरी, धरमू राय, अर्जुन कुशवाहा, अहमद खान, रेहान अली, बब्बू, कन्हैया दहिया, जम्मनश्रीपाल, अशोक श्रीवास्तव, बबला भाईजान, अन्नू शर्मा, अविषेक चौधरी, सिंटू जैन, अन्नू दुबे, अनवर खान, आनंद पटेल, मुकेश सोनी, मनोज बंसल, मनोज पटेल मुंडारी, अमित खंपरिया सहित सेंकदिन कई संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित रही।