झाबुआ. झाबुआ जिले चौकी सारंगी एवं थाना पेटलावद की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कोटडा में एक घर पर दबिश दी। जहां सुखा कर रखा गया गांजा मिला। साथ ही आरोपी द्वारा गांजे की खेती भी की जा रही थी।25 किलो से भी अधिक 1,80,000/-रू का गांजा जप्त. इस पर से आरोपी नन्दु पिता नानुराम भूरिया (उम्र 52 वर्ष), निवासी ग्राम कोटडा को मौके से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान 25 किलो से भी अधिक 1,80,000/- कीमत का गांजा जप्त किया गया।
उमरिया: घुनघुटी चौकी की खामोशी पर उठ रहे गंभीर सवाल
सराहनीय कार्य:
थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उनि दीपक देवरे, उनि गोवर्धन मकवाना सहित समस्त पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।