विजयादशमी असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है विजयादशमी रामनगर क्षेत्र के सम्मानित पूर्व जनपद सदस्य,सरपंच सांसद प्रतिनिधि कालिका प्रसाद पटेल ए क्लास संविदाकार ने प्रदेश, जिला, ग्रामवासियों को विजयादशमी (दशहरा), महात्मा गांधी जयंती और भारत रत्न श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
यह पर्व हमें जीवन में नैतिकता, सदाचार और सत्यनिष्ठा को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सुख-समृद्धि लेकर आए।
भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री,व महात्मा गांधी, की जयंती पर उक्त महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश आज भी समाज का पथ-प्रदर्शन कर रहा है। स्वच्छता, ग्रामोदय और आत्मनिर्भरता के उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
रायपुर : बस्तर दशहरा में शामिल होंगे अमित शाह
‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का सूत्र भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश को आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हम सबके लिए अनुकरणीय हैं।