deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home मनोरंजन

लालगुड़ी जयरमन : विश्वभर में गूंजी भारतीय शास्त्रीय संगीत की धुन

देशबन्धु by देशबन्धु
September 16, 2025
in मनोरंजन
0
लालगुड़ी जयरमन : विश्वभर में गूंजी भारतीय शास्त्रीय संगीत की धुन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुंबई. भारत ने दुनिया को अनगिनत महान कलाकार दिए हैं, जिन्होंने अपने हुनर से न केवल देश को गौरवान्वित किया, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के सामने पेश किया है। ऐसे ही एक संगीतकार थे लालगुड़ी जयरमन, जिनका नाम आज भी भारतीय शास्त्रीय संगीत की बुलंदियों पर गूंजता है। उनकी वायलिन से निकली धुनें आत्मा तक को छू जाती थीं।

उनकी कला का एक अद्भुत प्रमाण तब मिला, जब 1979 में दिल्ली के ऑल इंडिया रेडियो में उनकी एक प्रस्तुति को बगदाद की अंतरराष्ट्रीय संगीत परिषद ने दुनिया भर से भेजी गई 77 रिकॉर्डिंग्स में सबसे श्रेष्ठ माना। यह भारत के लिए गर्व का क्षण था और लालगुड़ी जयरमन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि।

READ ALSO

सनी संस्कारी के गाने ‘बिजुरिया’ पर गोविंदा की पत्नी संग झूमे मनीष पॉल

नागार्जुन अक्किनेनी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, साझा की 2014 की मुलाकात की यादें

लालगुड़ी जयरमन का जन्म 17 सितंबर 1930 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। उनका पूरा नाम लालगुड़ी गोपाल अय्यर जयरमन था। वे दक्षिण भारत के महान संगीतकार त्यागराज के वंशज थे, इसलिए उनके खून में संगीत था।

ADVERTISEMENT

उनके पिता, वी. आर. गोपाल अय्यर, खुद एक प्रतिष्ठित कर्नाटक संगीतज्ञ थे, जिन्होंने अपने बेटे को बचपन से ही संगीत की शिक्षा दी। महज 12 साल की उम्र में लालगुड़ी जयरमन ने मंच पर पहली बार वायलिन बजाया और संगीत की दुनिया में कदम रखा।

उन्होंने वायलिन की एक नई शैली को जन्म दिया, जिसे आज ‘लालगुड़ी बानी’ के नाम से जाना जाता है। उनकी इस शैली में राग, ताल और लय का ऐसा संतुलन देखने को मिलता है जो बेहद सहज, भावनात्मक और गहराई के लिए होता है।

ADVERTISEMENT

उनकी कला की प्रसिद्धि भारत तक ही सीमित नहीं रही। वे रूस, सिंगापुर, मलेशिया, फ्रांस, बेल्जियम, इटली, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में संगीत समारोहों में भाग ले चुके थे, लेकिन उनके करियर का सबसे अनोखा मोड़ तब आया, जब 1979 में उनकी एक रिकॉर्डिंग को बगदाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगीत परिषद ने पूरे विश्व की 77 प्रविष्टियों में सबसे उत्कृष्ट घोषित किया।

ADVERTISEMENT

यह रिकॉर्डिंग दिल्ली के आकाशवाणी केंद्र में की गई थी। यह एक ऐसा सम्मान था, जिसने दिखाया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की ताकत कितनी अद्भुत और व्यापक है।

इसके पहले भी वर्ष 1965 में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग संगीत महोत्सव में जब उन्होंने वायलिन पर प्रस्तुति दी, तो विश्वप्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मेनुहिन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी इतालवी वायलिन लालगुड़ी को उपहार में दे दी।

उन्होंने अपने जीवन में अनगिनत नृत्य रचनाएं तैयार कीं, जो आज भी नर्तकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और संस्कृत, चार भाषाओं में संगीत रचनाएं करते थे, जिससे उनका प्रभाव पूरे दक्षिण भारत में रहा।

अभिनेता आलोक नाथ को मल्टी लेवल मार्केटिंग फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

उन्हें 1972 में पद्मश्री, 1979 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1994 में मैरीलैंड की मानद नागरिकता, 2001 में पद्मभूषण और 2006 में फिल्म ‘श्रीनगरम्’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उनका निधन 22 अप्रैल 2013 को हुआ, लेकिन उनके द्वारा स्थापित संगीत की परंपरा आज भी जीवित है।

देशबन्धु

Tags: Lalgudi Jayaraman: The melody of Indian classical music resonates across the worldलालगुड़ी जयरमन : विश्वभर में गूंजी भारतीय शास्त्रीय संगीत की धुन

Related Posts

सनी संस्कारी के गाने ‘बिजुरिया’ पर गोविंदा की पत्नी संग झूमे मनीष पॉल
मनोरंजन

सनी संस्कारी के गाने ‘बिजुरिया’ पर गोविंदा की पत्नी संग झूमे मनीष पॉल

September 16, 2025
नागार्जुन अक्किनेनी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, साझा की 2014 की मुलाकात की यादें
मनोरंजन

नागार्जुन अक्किनेनी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, साझा की 2014 की मुलाकात की यादें

September 16, 2025
‘बिग बॉस 19’: नतालिया जानोसजेक ने बताया कौन है उनके दिल के करीब, मृदुल या बसीर?
मनोरंजन

‘बिग बॉस 19’: नतालिया जानोसजेक ने बताया कौन है उनके दिल के करीब, मृदुल या बसीर?

September 16, 2025
प्रिया आनंद: बहुभाषी अभिनेत्री जिन्होंने अभिनय और मुस्कान से जीता दर्शकों का दिल
मनोरंजन

प्रिया आनंद: बहुभाषी अभिनेत्री जिन्होंने अभिनय और मुस्कान से जीता दर्शकों का दिल

September 16, 2025
अंकिता लोखंडे ने स्टाइलिश तस्वीरों के साथ साझा किया आत्मविश्वास का संदेश
मनोरंजन

अंकिता लोखंडे ने स्टाइलिश तस्वीरों के साथ साझा किया आत्मविश्वास का संदेश

September 16, 2025
बॉबी देओल ने बताई आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में काम करने की वजह
मनोरंजन

बॉबी देओल ने बताई आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में काम करने की वजह

September 16, 2025
Next Post

आईसीसी वनडे रैंकिंग : वर्ल्ड कप से पहले शीर्ष पर पहुंचीं स्मृति मंधाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

102704
Total views : 5983548
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In