जबलपुर,देशबन्धु.एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करते हुए बिहार दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि रिटायर्ड सूबेदार श्री राम सिंहासन राय, नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, महामंत्री श्री पंकज दुबे, श्री रजनीश यादव, पूर्व पार्षद श्रीमती विदामो सिंह, उप्र बिहार महासंघ के संयोजक डॉ राजेश जायसवाल की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम एवं बिहार गान के गायन साथ हुआ। इसके पश्चात बिहार से जबलपुर को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले जनों का सम्मान किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सबका साथ और सबका विकास के भाव को लेकर कार्य कर रही है और इसी उद्देश्य को लेकर संगठन ने तय किया कि बिहार दिवस के अवसर पर जिनकी जन्मभूमि तो बिहार रही पर कर्मभूमि उन्होंने जबलपुर को बनाया ऐसे हमारे वरिष्ठजनों, साथियों और मातृशक्ति के साथ स्नेह मिलन का कार्यक्रम किया जाए और सम्मान किया जायेगा।
श्री सोनकर ने कहा बिहार हमारे देश का ऐसा प्रदेश है जिसकी संस्कृति और संस्कार हमे एक दूसरे से जोड़ते है चाहे सनातनी परंपरा को मानने वाले सिख संप्रदाय हो, जैन पंत हो या अलग अलग जातियों के लोग हो सभी का बिहार से नाता रहा है। बिहार का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, नालंदा विश्वविद्यालय, वैशाली नगर, पाटलीपुत्र नगर, सीतामढ़ी जैसा पुरातन इतिहास हमारे बिहार का रहा है। पूर्व में बिहार एक समृद्ध और वैभवशाली प्रदेश रहा है किंतु बिहार के लंबे समय तक सत्ता में राजनैतिक पार्टियों ने वहां जातिवाद को बढ़ावा दिया पर विकास पर ध्यान नहीं दिया इसका परिणाम हुआ कि तेजी से पलायन होने लगा किंतु भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में बनने के बाद से बिहार तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में हम एक विकसित बिहार देखेंगे।
कार्यक्रम को विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे, उप्र बिहार महासंघ के संयोजक डॉ राजेश जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा बिहार के गौरवशाली इतिहास, परंपरा, संस्कृति पर संवाद किया।
सम्मान :- स्नेह मिलन के कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अनिल कुमार ओझा, आनंद मिश्रा, सुदामा सिंह, अनंत मिश्रा, राजकुमार सिन्हा, एम एस सिंह, अमरेंद्र नारायण श्रीवास्तव, ब्रजकिशोर बिहारी, श्रीमती अन्नू सिंह, प्रिया उज्ज्वल, पुष्पा तिवारी, शैलेश सिंह, उमेश चंद्र दिवेदी, राजेंद्र प्रसाद का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रजनीश यादव एवं आभार महामंत्री पंकज दुबे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर अभय सिंह ठाकुर, जय सचदेवा, रंजीत पटेल, अरविंद कहार, विश्मभर सिंह, नागेंद्र सिंह, रूपा राव, शिवा चौधरी, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा के साथ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।