ब्यौहारी,देशबन्धु. नगर परिषद के अंतर्गत जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, महासचिव अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार स्थानीय विश्राम गृह ब्यौहारी- में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की आवश्यक बैठक आहूत की गई बैठक ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अशोक तिवारी के अध्यक्षता मे संपन्न हुई बैठक में जिला इकाई से जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, जिला सचिव विकास यादव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई का गठन किया गया जिसमें मोहम्मद फाखिर चांद उपाध्यक्ष, राम प्रबोध तिवारी उपाध्यक्ष, विकास नामदेव महासचिव, सुभाष द्विवेदी सचिव, राजबहोर यादव कोषाध्यक्ष ,सिद्धार्थ अग्निहोत्री ,उमेश शुक्ला एवं धीरेंद्र सिंह को ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।