गुढ़. डबल लॉक गोदाम गुढ़ में नायब तहसीलदार महिमा पाठक की देखरेख में पटवारियों एवं पुलिस व्यवस्था की उपस्थिति में किसानों को यूरिया खाद वितरण हेतु व्यवस्थित ढंग से टोकन बांटे गए।
बारिश के चलते श्री भागवत पैलेस गुढ़ में हजारों किसानों के बैठने, पंखों एवं पेयजल प्रसाधन की व्यवस्था पैलेस प्रबंधक उमेश कुमार गुप्ता द्वारा की गई। यह व्यवस्था गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय नागेन्द्र सिंह के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुढ़ अनंत कुमार गुप्ता के प्रयासों से संभव हो सकी।
सभी किसानों ने इस पहल की सराहना की। आज महिलाओं को टोकन प्रदान कर यूरिया खाद का वितरण किया गया तथा कल से शेष किसानों को टोकन के अनुसार खाद का वितरण किया जाएगा।