ADVERTISEMENT
जबलपुर.सेंट्रल जेल में कैदियों को गुटखा और तंबाकू देने वाला फिजियोथेरेपिस्ट पकड़ाया है। जिसे जेल प्रशासन ने सिविल लाइन थाने भेज दिया।
बताया जाता है कि संजय दहिया 35 वर्ष जेल में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में कार्यरत था जो कैदियों को तंबाकू और गुटखा महंगे दामों पर देता था। जेल प्रशासन ने उसे पकड़ने के बाद सिविल लाइन थाने भेज दिया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। चर्चा रही कि संजय लंबे समय से कैदियों को गुटखा और तंबाकू दे रहा था वे
फिजियोथेरेपी के बहाने कैदियों तक पहुंचता था और उन्हें प्रतिबंधित सामान मुहैया कराता था जिस पर संदेह हुआ तो जेल में काम करने वाले कर्मचारियों और डॉक्टरों पर निगरानी शुरू की गई इस दौरान फिजियोथेरेपिस्ट संजय दहिया की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। संजय दहिया अपनी फिजियोथेरेपी सेवाओं के बहाने कैदियों के संपर्क में आता था। इसी दौरान वह छिपाकर गांजा कैदियों तक पहुंचाता था। कैदियों को इलाज देने के नाम पर वह आसानी से जेल में घूम सकता था, जिससे किसी को शक नहीं होता था।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT