Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

10वीं पास के लिए इसरो-यूआरएससी में निकली भर्ती, 61 पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल


बेंगलूरु, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक प्रमुख केंद्र यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), बेंगलूरु ने टेक्नीशियन - बी/भारी वाहन चालक -ए/हल्के वाहन चालक -ए/स्टाफ कार चालक -ए की कुल 61 पदों पर भर्ती निकाली है।

बेंगलूरु, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक प्रमुख केंद्र यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), बेंगलूरु ने टेक्नीशियन - बी/भारी वाहन चालक -ए/हल्के वाहन चालक -ए/स्टाफ कार चालक -ए की कुल 61 पदों पर भर्ती निकाली है।

अधिसूचना के मुताबिक इसरो-यूआरएससी की ओर से जारी 61 रिक्तियों में टेक्नीशियन-बी (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स/मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसेज/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स) के 24, टेक्नीशियन-बी (फिटर) के 8, टेक्नीशियन-बी (इलेक्ट्रीशियन) के 4, टेक्नीशियन-बी (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग) के 5, टेक्नीशियन-बी (टर्नर) का 1, टेक्नीशियन-बी (मशीनिस्ट) के 2, टेक्नीशियन-बी (मोटर व्हीकल मैकेनिक) का 1, टेक्नीशियन-बी (इलेक्ट्रोप्लेटर) का 1, लाइट व्हीकल ड्राइवर-ए के 3, स्टाफ कार ड्राइवर-ए के 2 और हैवी व्हीकल ड्राइवर-ए के 10 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर के शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे इसरो या यूआरएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से टेक्नीशियन-बी के लिए 10वीं पास और संबंधित आईटीआई/एनटीसी/एनएसी; ड्राइवर के पदों के लिए 10वीं पास के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव होना चाहिए।

आवेदनों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 13 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा/सीबीटी, कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी टेक्नीशियन-बी के लिए 21,700 रुपए प्रतिमाह और ड्राइवर के पदों के लिए 19,900 रुपए प्रतिमाह होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है, हालांकि लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और अन्य गैर-छूट प्राप्त उम्मीदवारों को 100 रुपए काटकर 400 रुपए वापस कर दिए जाएंगे। वहीं, महिलाएं/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक को पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Date & Time : 2026-10-24 14:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News