Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: अमित शाह


नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने का फैसला किया है। इसके लिए 2,009 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने का फैसला किया है। इसके लिए 2,009 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मोदी सरकार का रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा उपहार। आज केंद्रीय कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने का निर्णय लिया है। इसके लिए 2,009 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। यह निर्णय रेलवे कर्मचारियों के परिश्रम का सम्मान करने और उनके कल्याण के प्रति मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए 11,40,770 रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए 2009.61 करोड़ रुपए के पीएलबी के भुगतान को मंजूरी दी गई।

हर साल पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस वर्ष भी लगभग 11.40 लाख गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा रहा है। यह बोनस रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रेरित करने वाले प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है।

पात्र रेल कर्मचारियों को अधिकतम 78 दिनों के लिए 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह राशि रेल कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनेंस कर्मी, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'सी' स्टाफ को दी जाएगी।

सरकार के अनुसार वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। रेलवे ने रिकॉर्ड 1670 मिलियन टन माल लादा और लगभग 7.41 बिलियन यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान की। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में बोनस देने का निर्णय लिया गया है।

--आईएएनएस

एससीएच

Date & Time : 2026-10-14 23:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News