Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

140वें कैंटन मेले का दूसरा चरण शुरू


बीजिंग, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। 140वें कैंटन मेले का दूसरा चरण 23 अक्तूबर को आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। प्रदर्शनी का क्षेत्रफल 5 लाख 15 हजार वर्ग मीटर है। 10 हजार से अधिक उद्यम इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

बीजिंग, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। 140वें कैंटन मेले का दूसरा चरण 23 अक्तूबर को आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। प्रदर्शनी का क्षेत्रफल 5 लाख 15 हजार वर्ग मीटर है। 10 हजार से अधिक उद्यम इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

बताया जाता है कि 140वें कैंटन मेले के दूसरे चरण का विषय गुणवत्तापूर्ण घरेलू सामान है। इसके दौरान करीब 170 नए उत्पादों के लांच कार्यक्रम आयोजित होने की योजना है।

इसके साथ वर्तमान कैंटन मेले में पहली बार नए उत्पाद के अनावरण का प्रदर्शन क्षेत्र स्थापित हुआ। इस क्षेत्र में मौजूद प्रदर्शनों को हर नए आयोजन के लिए बदल दिया जाता है, ताकि दर्शक लांच कार्यक्रम से पहले प्रदर्शन देख सकें।

गौरतलब है कि वर्तमान कैंटन मेले के हर चरण में यहां पर लगभग 50 नए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। लेकिन मेले में नए उत्पादों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। इस छोटी खिड़की से चीनी उद्यमों में लगातार नवाचार करने और नई उपलब्धियां हासिल करने की लगन देखी जा सकती है। इस तरह के नवाचार के माध्यम से चीनी उद्यम वैश्विक बाजारों में बेहतर ढंग से प्रवेश कर पा रहे हैं।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Date & Time : 2026-10-23 17:25:04

Share:

Leave A Reviews

Related News