Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

19 साल बाद फिर गूंजा 'ऊंचा लंबा कद', आनंद राज आनंद बोले- 'मैं कभी दूर नहीं गया, बस क्रिएटिव फेज में था'


मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार आनंद राज आनंद का लोकप्रिय गाना 'ऊंचा लंबा कद' लगभग 19 साल बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के जरिए फिर से सुनाई दे रहा है। इस वापसी को लेकर उन्होंने अपनी भावनाएं साझा की और बताया कि उनके लिए यह सिर्फ वापसी नहीं, बल्कि एक यात्रा का स्वाभाविक हिस्सा है।

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार आनंद राज आनंद का लोकप्रिय गाना 'ऊंचा लंबा कद' लगभग 19 साल बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के जरिए फिर से सुनाई दे रहा है। इस वापसी को लेकर उन्होंने अपनी भावनाएं साझा की और बताया कि उनके लिए यह सिर्फ वापसी नहीं, बल्कि एक यात्रा का स्वाभाविक हिस्सा है।

संगीतकार आनंद राज आनंद ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं कभी इंडस्ट्री से दूर नहीं हुआ। मैं हमेशा संगीत से जुड़ा रहा हूं, बस फर्क इतना रहा कि कभी मैं रचनात्मक सोच में था। कभी उसे व्यावहारिक रूप देने में लगा था। संगीत कभी रुका नहीं, इसलिए यह वापसी मेरे लिए नई शुरुआत नहीं, बल्कि एक निरंतरता जैसी है।"

उन्होंने 2007 की उस याद को भी ताजा किया जब उन्होंने फिल्म 'वेलकम' के लिए गाना बनाया था। इस गाने में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थे। यह गाना उस समय काफी पॉपुलर हुआ था। अब लगभग दो दशक बाद उसी गाने का नया वर्जन फिर से दर्शकों के सामने लाया गया है।

आनंद राज आनंद ने कहा, '''वेलकम' मेरे करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक रही है। इस फ्रेंचाइजी के साथ मेरा एक गहरा जुड़ाव है। इसमें मेरे कई गाने लोगों की यादों का हिस्सा बन गए हैं। अब उन्हीं गानों को नई पीढ़ी के लिए तैयार किया जा रहा है, तो यह मेरे लिए बेहद भावनात्मक और जादुई अनुभव जैसा है।''

उन्होंने अपनी वापसी पर कहा, ''मुझे लगातार जो प्यार मिल रहा है, वह मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा है। लोगों का यह समर्थन मुझे भावुक कर देता है और यह एहसास दिलाता है कि मेरा संगीत आज भी उतना ही प्रभावशाली है जितना पहले था। यह एक कलाकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।''

आनंद राज आनंद ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मैं कभी गायब हुआ था। मैं हमेशा संगीत की दुनिया में मौजूद रहा हूं, बस मैंने कभी खुद को पीछे हटाकर क्रिएटिव सोच पर ध्यान दिया और कभी सीधे काम पर। आज भी मेरे पुराने गाने सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो में खूब इस्तेमाल किए जाते हैं। संगीत समय के साथ पुराना नहीं होता, बल्कि और भी मजबूत होता जाता है।''

उन्होंने बताया, ''फिल्म 'वेलकम' के समय मुझे अचानक रात में कॉल आया था। उस समय टीम को बहुत कम समय में तीन गाने चाहिए थे, और मुझे सिर्फ 15 दिनों का समय दिया गया था। यह मेरे लिए एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन मैंने इसे स्वीकार किया और मेहनत से काम पूरा किया। उन्हीं दिनों में बने 'ऊंचा लंबा कद' और 'होठ रसीले' जैसे गाने शामिल थे, जो आगे चलकर सुपरहिट साबित हुए।''

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News