Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

20 जून को 'इंडियन एथलेटिक अवार्ड्स 2026' का आयोजन, जानिए किन श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार?


नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) 20 जून को देश की राजधानी में 'इंडियन एथलेटिक अवार्ड्स' का पहला संस्करण आयोजित करेगा, जिसका मकसद भारतीय एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करना है।

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) 20 जून को देश की राजधानी में 'इंडियन एथलेटिक अवार्ड्स' का पहला संस्करण आयोजित करेगा, जिसका मकसद भारतीय एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करना है।

इन पुरस्कारों का उद्देश्य मौजूदा और पूर्व एथलीट्स, कोचों, टेक्निकल अधिकारियों, मेंटर्स, राज्य संघों, प्रायोजकों और उन सभी लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने वैश्विक एथलेटिक्स मंच पर भारत की बढ़ती सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

इस कार्यक्रम में भारत के ज्यादातर प्रमुख मौजूदा और पूर्व एथलीट्स के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसी पहल भारतीय एथलीट्स, खासकर युवा और उभरती प्रतिभाओं का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

इस समारोह में 10 पुरस्कार श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स, बेस्ट एथलीट (पुरुष और महिला), बेस्ट कोच, बेस्ट टेक्निकल अधिकारी, बेस्ट राज्य संघ और एथलेटिक्स को सपोर्ट करने वाला बेस्ट राज्य शामिल हैं।

एएफआई के अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारतीय एथलेटिक्स में काफी तरक्की हुई है और हमारे एथलीट्स ने वैश्विक मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। इंडियन एथलेटिक अवार्ड्स सिर्फ मेडल जीतने वालों का ही नहीं, बल्कि उन कोचों, अधिकारियों, मेंटर्स, संघों और संस्थानों का भी जश्न है जो देश में खेल को मजबूत बनाने के लिए पर्दे के पीछे से लगातार काम करते हैं। हम उन लोगों को सम्मानित करने के लिए उत्सुक हैं जो एथलीट्स की अगली पीढ़ी को प्रेरित करते रहते हैं।"

एएफआई की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा, "यह पुरस्कार समारोह भारतीय एथलेटिक्स के सभी स्तरों पर दिखाए गए समर्पण और मजबूती का सम्मान करता है। होनहार नए खिलाड़ियों से लेकर स्थापित चैंपियन और उनके जरूरी सपोर्ट नेटवर्क तक, हर कोशिश एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है।"

अवॉर्ड्स:

बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर: 2025

बेस्ट फीमेल एथलीट ऑफ द ईयर: 2025

बेस्ट कोच ऑफ द ईयर: 2025

लाइफ-टाइम अचीवमेंट एथलेटिक्स अवार्ड (3 अवार्ड्स)

बेस्ट स्टेट एसोसिएशन ऑफ द ईयर: 2025

बेस्ट टेक्निकल ऑफिशियल ऑफ द ईयर: 2025

एथलेटिक्स को सपोर्ट करने वाला बेस्ट स्टेट

एथलेटिक्स को सपोर्ट करने वाला ऑर्गनाइजेशन

एथलेटिक्स को सपोर्ट करने वाला पार्टनर

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News