Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

2014 से ही सभी युवा भाजपा के साथ, युवाओं का मिल रहा पूरा समर्थन : हर्षवर्धन सिंह


अयोध्या, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह और उपाध्यक्ष निखिल मणि तिवारी का अयोध्या एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

अयोध्या, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह और उपाध्यक्ष निखिल मणि तिवारी का अयोध्या एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

अयोध्या एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दोनों युवा नेताओं का स्वागत किया। स्वागत के बाद मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा, "2014 से जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, सभी युवा भाजपा के साथ हैं। राष्ट्रवादी नीतियों के साथ हैं और 2027 के यूपी चुनाव में भी युवा भाजपा के साथ रहेगा।"

वहीं, उपाध्यक्ष निखिल मणि तिवारी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "हम बहुत बड़े अंतर से जीतने वाले हैं।" इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कृष्णपाल मलिक भी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। वे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की दिवंगत माता के श्रद्धांजलि सभा के लिए बस्ती जा रहे थे।

एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि तमाम राजनीतिक पार्टियां 2027 के यूपी चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ को चैलेंज कर रही हैं, तो इस पर मंत्री कृष्णपाल मलिक ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "यह केवल बात और भाषणों तक सीमित है। बाकी जमीनी स्तर पर आपने और हमने देखा है कि सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर भारतीय जनता पार्टी ने जो काम किया है, उसका परिणाम जमीन पर है।" उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है और यही कारण है कि लोग भाजपा के साथ हैं।

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है लेकिन भाजपा युवा मोर्चा और सरकार के मंत्रियों का दावा है कि युवा और जनता का भरोसा अभी भी भाजपा पर बना हुआ है और पार्टी फिर से बहुमत की सरकार बनाएगी।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Date & Time : 2026-10-21 15:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News