Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

22 से 23 मई तक सूचो में होगी एपेक व्यापार मंत्रियों की बैठक


बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 9 मई को आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) व्यापार मंत्रियों की बैठक 22 से 23 मई तक चीन के च्यांगसू प्रांत के सूचो शहर में आयोजित की जाएगी।

बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 9 मई को आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) व्यापार मंत्रियों की बैठक 22 से 23 मई तक चीन के च्यांगसू प्रांत के सूचो शहर में आयोजित की जाएगी।

बैठक में 'खुली और पूर्वानुमानित क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय आर्थिक और व्यापार व्यवस्था का निर्माण' और 'नवाचार व गतिशील व्यापार एवं निवेश सहयोग के लिए नए इंजन तैयार करना' जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। इसका उद्देश्य नवंबर में होने वाले एपेक नेताओं के अनौपचारिक सम्मेलन के लिए आर्थिक और व्यापारिक उपलब्धियों की मजबूत नींव तैयार करना है।

बताया गया कि 'एपेक चीन वर्ष' की थीम के तहत चीन, एपेक सदस्य देशों के साथ डिजिटल और हरित विकास जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेगा। इससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार और अर्थव्यवस्था के नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक औद्योगिक परिवर्तन तथा उन्नयन को नई गति मिलेगी।

डिजिटल सहयोग के क्षेत्र में चीन व्यापार के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने के लिए सदस्य देशों के बीच सहमति बनाने का प्रयास करेगा। साथ ही, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार और निवेश के लिए अधिक समावेशी डिजिटल वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा।

हरित विकास के क्षेत्र में चीन सभी पक्षों के बीच हरित विकास रणनीतियों के समन्वय को बढ़ावा देगा, ताकि सतत विकास के लक्ष्य को मिलकर हासिल किया जा सके।

चीनी वाणिज्य उपमंत्री और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि ली छंगकांग ने कहा कि चीन इस बैठक के माध्यम से तीन प्रमुख संदेश देना चाहता है। पहला, चीन उच्च स्तरीय खुलेपन का समर्थक है और अपने खुलेपन के माध्यम से क्षेत्रीय खुलेपन को बढ़ावा देना चाहता है। दूसरा, चीन नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास का समर्थन करता है और अपने विकास के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना चाहता है। तीसरा, चीन समावेशी विकास का समर्थक है और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग के माध्यम से क्षेत्र में साझा समृद्धि को आगे बढ़ाना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News