Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

25 नए पीआरवी को दिखाई गई हरी झंडी, रिमोट एरिया, एक्सप्रेसवे और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस की बढ़ेगी सक्रियता

नोएडा, 14 मई (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और आपातकालीन स्थितियों में पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से 25 नए टू-व्हीलर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को डायल-112 सेवा के बेड़े में शामिल किया गया है, जिनकी तैनाती नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन नए वाहनों का मुख्य उद्देश्य शहर के रिमोट एरिया, एक्सप्रेसवे और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ाना है। खासतौर पर आगामी महीने में शुरू होने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के आसपास और उससे जुड़े लिंक रोड पर मोबाइल पेट्रोलिंग को और सशक्त बनाया जा रहा है। डायल-112 की टीमें लगातार एयरपोर्ट क्षेत्र में गश्त करती नजर आएंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पहले ही तीन पुलिस चौकियों का विस्थापन किया जा चुका है। इसके साथ ही नई पीआरवी गाड़ियों को ऐसे इलाकों में तैनात किया जाएगा, जहां पुलिस की त्वरित पहुंच पहले चुनौतीपूर्ण मानी जाती थी। मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए एक्सप्रेसवे, लिंक रोड और एयरपोर्ट कॉरिडोर पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत नोएडा जोन को 10 पीआरवी, सेंट्रल नोएडा जोन को 10 पीआरवी और ग्रेटर नोएडा जोन को 5 अतिरिक्त पीआरवी वाहन आवंटित किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं, आपराधिक घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम पहले से बेहतर हो सकेगा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट लगातार आधुनिक संसाधनों और तकनीक के माध्यम से खुद को अपग्रेड कर रहा है। नई टू-व्हीलर पीआरवी को भी आधुनिक संचार प्रणाली और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र से लैस किया गया है, जिससे पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और स्मार्ट बनाया जा सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं डायल-112 अभय कुमार मिश्र तथा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल शकील अहमद सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News