मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने पति-डायरेक्टर अंकुश मोहला के साथ शादी के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कपल ने गोवा में व्हाइट वेडिंग स्टाइल में फिर से शादी की रस्में निभाकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।
![]()
मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने पति-डायरेक्टर अंकुश मोहला के साथ शादी के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कपल ने गोवा में व्हाइट वेडिंग स्टाइल में फिर से शादी की रस्में निभाकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।
एक्ट्रेस के इंडस्ट्री के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इस खूबसूरत जश्न की झलक शेयर की। एक तस्वीर में अंकुश, स्मिता के गाल पर किस करते दिख रहे हैं और स्मिता सफेद ब्राइडल गाउन में मुस्कुरा रही हैं।
अंकुश डार्क सूट में अपनी पत्नी को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में दोनों समुद्र के किनारे फूलों से सजे मंडप के नीचे डांस करते दिख रहे हैं।
समारोह का आयोजन खुले आकाश के नीचे किया गया था, जिसमें क्रीम रंग के कपड़े से सजी लकड़ी की कुर्सियों की कतारें, फूलों की सजावट और खूबसूरती से सजा समारोह स्थल बहुत ही शानदार लग रहा था। वेन्यू पर 'अंकुश एंड स्मिता' के नाम और 26 अक्टूबर की तारीख वाला एक डेकोरेटिव बोर्ड भी लगा था, जिस पर 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने का मैसेज लिखा था।
अभिनेत्री स्मिता बंसल और अंकुश मोहला के इस समारोह में अभिनेत्री नेहा मर्दा ने शिरकत की थी। उनके साथ-साथ, संगीता घोष, जयति भाटिया और टीवी जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
स्मिता और अंकुश ने 8 दिसंबर 2000 को शादी की थी। कपल की स्ताशा और अनाघा नाम की दो बेटियां हैं। यह कपल 2012 में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ में भी एक साथ नजर आया था।
‘नच बलिए 5’ में स्मिता और अंकुश की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस शो में स्मिता अपनी दूसरी बेटी के जन्म के सिर्फ तीन महीने बाद ही डांस में वापसी कर रही थीं। उन्होंने अपनी एनर्जी और मेहनत से दर्शकों और जजों को काफी इंप्रेस किया था।
--आईएएनएस
एनएस/एबीएम
Leave A Reviews