Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

25 वर्ष से अवैध रूप से भारत में रह रहे केन्याई नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया


मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 वर्ष से अवैध रूप से भारत में रह रहे केन्याई नागरिक को हिरासत में लिया है।

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 वर्ष से अवैध रूप से भारत में रह रहे केन्याई नागरिक को हिरासत में लिया है।

मुंबई पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि मुंबई के वाकोला पुलिस स्टेशन की आतंकवाद विरोधी टीम (एटीसी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केन्या के एक नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 29 मई को आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि सांताक्रूज पूर्व स्थित वाकोला मस्जिद के पास बिस्मिल्ला सैदी चॉल में एक विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के रह रहा है। सूचना के आधार पर एटीसी टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान केन्या के नागरिक ओसिनो एंथोनी ओमांडी (61 वर्ष) के रूप में की गई।

पुलिस की ओर से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि ओमांडी का वीजा वर्ष 2000 में ही समाप्त हो गया था। इसके बावजूद वह बिना किसी वैध अनुमति के भारत में रह रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने खुद को केन्या का नागरिक स्वीकार किया है।

पुलिस ने उसके पास से केन्या की नागरिकता और पासपोर्ट संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह पिछले 25 वर्षों से वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

वाकोला पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। साथ ही उसे भारत से डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई विदेशी नागरिक पंजीकरण अधिकारी तथा पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा-2) के माध्यम से की जा रही है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News