Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

28 अगस्त से विमेंस एशिया कप की शुरुआत, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच 'हाईवोल्टेज मैच'


नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने गुरुवार को विमेंस एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी। भारत और पाकिस्तान को विमेंस एशिया कप 2026 के 'ग्रुप-ए' में रखा गया है। दोनों टीमें 5 सितंबर को 'हाई-वोल्टेज मैच' में आमने-सामने होंगी।

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने गुरुवार को विमेंस एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी। भारत और पाकिस्तान को विमेंस एशिया कप 2026 के 'ग्रुप-ए' में रखा गया है। दोनों टीमें 5 सितंबर को 'हाई-वोल्टेज मैच' में आमने-सामने होंगी।

यह विमेंस एशिया कप का छठा संस्करण होगा जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। 'ग्रुप-ए' में भारत और पाकिस्तान के साथ थाईलैंड और हांगकांग (चीन) शामिल हैं, जबकि 'ग्रुप-बी' में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया को रखा गया है।

प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसका खिताबी मैच 13 सितंबर को आयोजित हागा। सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि विमेंस एशिया कप की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। शुरुआती 4 संस्करण वनडे फॉर्मेट में खेले गए, जिन्हें भारत ने अपने नाम किया। इसके बाद साल 2012 से अब तक इस प्रतियोगिता को टी20 फॉर्मेट में खेला गया है। साल 2012 और 2016 में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद साल 2018 का खिताब बांग्लादेश ने भारत को मात देकर जीता था।

साल 2022 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए सातवीं बार विमेंस एशिया कप ट्रॉफी जीती। साल 2024 में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने थीं, लेकिन इस बार श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपना पहला खिताब जीता।

महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल:

28 अगस्त: थाईलैंड बनाम हांगकांग, (चीन)

29 अगस्त: श्रीलंका बनाम यूएई

30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड

31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम इंडोनेशिया

1 सितंबर: पाकिस्तान बनाम थाईलैंड

2 सितंबर: श्रीलंका बनाम इंडोनेशिया

3 सितंबर: भारत बनाम हांगकांग (चीन)

4 सितंबर: यूएई बनाम इंडोनेशिया

5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान

6 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

7 सितंबर: पाकिस्तान बनाम हांगकांग (चीन)

8 सितंबर: बांग्लादेश बनाम यूएई

10 सितंबर: सेमीफाइनल 1 (ए1 बनाम बी2)

11 सितंबर: सेमीफाइनल 2 (बी1 बनाम ए2)

13 सितंबर: फाइनल

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News