Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

32 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 59 रन! इस मामले में 'नंबर-2' बने एडेन मार्करम

अहमदाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने सोमवार को कनाडा के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में अर्धशतक लगाया। इसी के साथ सलामी बल्लेबाज मार्करम टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 'नंबर-2' बन गए हैं।

अहमदाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने सोमवार को कनाडा के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में अर्धशतक लगाया। इसी के साथ सलामी बल्लेबाज मार्करम टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 'नंबर-2' बन गए हैं।

इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स शीर्ष पर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 5 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि क्विंटन डी कॉक के साथ एडेन मार्करम 4-4 अर्धशतकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस मुकाबले में मार्करम ने क्विंटन डी कॉक के साथ 6 ओवरों में 66 रन की साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 1 विकेट खोकर 66 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका ने साल 2016 में इंग्लैंड के विरुद्ध शुरुआती 6 ओवरों में 83/0 का स्कोर बनाया था, जो टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के दौरान उसका सबसे बड़ा स्कोर है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने क्विंटन डी कॉक के साथ 6.5 ओवरों में 70 रन की साझेदारी की।

क्विंटन 22 गेंदों में 2 चौकों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रयान रिकेल्टन ने मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 56 रन जोड़े। मार्करम ने 59 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि रिकेल्टन ने 33 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीकी टीम 138 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ 37 गेंदों में 75 रन जोड़ते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

डेविड मिलर 23 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 19 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 34 रन बनाए। विपक्षी खेमे से अंश पटेल ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान दिलप्रीत बाजवा को 1 सफलता हाथ लगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News