Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक! टी20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाड़ी ने इतिहास रचा

कोलंबो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड के विरुद्ध 44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया।

कोलंबो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड के विरुद्ध 44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया।

28 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए आमिर कलीम ने अपनी ही टीम के साथी मोहम्मद नदीम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने इसी विश्व कप में श्रीलंका के विरुद्ध 43 साल और 161 दिन की उम्र में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

इस लिस्ट में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 साल 345 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

आमिर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे, उन्होंने 2016 एडिशन में हांगकांग के पूर्व कप्तान रयान कैंपबेल (44 साल और 30 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा था। कलीम 2016 में ओमान की पहली टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और उन्होंने कई एशिया कप क्वालिफायर और वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन कैंपेन में हिस्सा लिया है। उन्होंने 54 टी20 मुकाबलों में 718 रन बनाने के अलावा 48 विकेट भी हासिल किए हैं।

शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ 236 रन का पीछा करने उतरी ओमान की टीम के सलामी बल्लेबाज आमिर ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। आमिर ने दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। जब दूसरी तरफ विकेट गिर रहे थे, आमिर डटे रहे और हम्माद मिर्जा के साथ 73 रन जुटाए। बदकिस्मती से आमिर इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और बैरी मैकार्थी की तेज बाउंसर पर आउट हो गए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 18 ओवरों में 139 रन पर सिमट गई। इस पारी में आमिर कलीम (50) अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे, जबकि हम्माद ने 37 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाए। सुफयान महमूद ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News