Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

48.48 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद और ओडिशा में कई ठिकानों पर छापेमारी


नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े 48.48 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार को हैदराबाद और ओडिशा के कई ठिकानों पर समन्वित छापेमारी की। यह कार्रवाई बेंगलुरु स्थित सीबीआई बैंक सिक्योरिटीज एंड फ्रॉड ब्रांच (बीएसएफबी) में दर्ज मामले के सिलसिले में की गई।

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े 48.48 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार को हैदराबाद और ओडिशा के कई ठिकानों पर समन्वित छापेमारी की। यह कार्रवाई बेंगलुरु स्थित सीबीआई बैंक सिक्योरिटीज एंड फ्रॉड ब्रांच (बीएसएफबी) में दर्ज मामले के सिलसिले में की गई।

सीबीआई ने यह मामला एम/एस पीसीएच कॉरपोरेशन लिमिटेड, एम/एस पीसीएच रिटेल लिमिटेड, उनके निदेशकों और अज्ञात लोकसेवकों के खिलाफ पीएनबी, चेन्नई की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के जरिए बैंक को 48.48 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने दुर्भावनापूर्ण मंशा से अपने कारोबार के गिरवी रखे गए पूरे स्टॉक को बैंक को बिना जानकारी दिए बेच दिया। साथ ही, इन बिक्री से प्राप्त राशि को ऋण खातों के माध्यम से जमा नहीं किया और उसका कथित तौर पर गबन कर लिया। सीबीआई के मुताबिक, इस तरह कंपनी और उसके निदेशकों ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक गबन और आपराधिक साजिश जैसे अपराध किए।

सीबीआई ने शनिवार को हैदराबाद और ओडिशा में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पीसीएच कॉरपोरेशन लिमिटेड और पीसीएच रिटेल लिमिटेड के निदेशकों के आवास भी जांच के दायरे में शामिल रहे।

तलाशी के दौरान जांच एजेंसी ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जब्त किए हैं। इनमें जांच से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी शामिल हैं।

सीबीआई ने कहा कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि कथित आपराधिक साजिश की पूरी परतें सामने लाई जा सकें, धन के कथित डायवर्जन और उसके प्रवाह का पता लगाया जा सके तथा मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका तय की जा सके।

सीबीआई ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-09-19 20:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News