Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

59वां ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम: दिल्ली, गुवाहाटी समेत देशभर में फिटनेस की सवारी

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। शहरों की व्यस्त सड़कों से लेकर कॉलेज परिसरों और सामुदायिक मैदानों तक, रविवार को देशभर में फिटनेस और जागरूकता का उत्सव देखने को मिला, जब ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 59वां संस्करण आयोजित हुआ। इस पहल ने एक साधारण रविवार की सुबह को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सहभागिता के राष्ट्रीय अभियान में बदल दिया।

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। शहरों की व्यस्त सड़कों से लेकर कॉलेज परिसरों और सामुदायिक मैदानों तक, रविवार को देशभर में फिटनेस और जागरूकता का उत्सव देखने को मिला, जब ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 59वां संस्करण आयोजित हुआ। इस पहल ने एक साधारण रविवार की सुबह को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सहभागिता के राष्ट्रीय अभियान में बदल दिया।

दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में शुरू हुई यह पहल अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। अब तक देशभर में 2.5 लाख से अधिक स्थानों पर 25 लाख से ज्यादा लोग इसमें भाग ले चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़’ से प्रेरित यह अभियान बढ़ती जीवनशैली जनित बीमारियों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली जैसे दो अहम राष्ट्रीय मुद्दों को संबोधित करता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग कॉम्प्लेक्स पर खास उत्साह देखने को मिला। यहां आईटीआई, पॉलिटेक्निक और तकनीकी संस्थानों के करीब 500 छात्र-छात्राएं साइकिलिंग गियर में शामिल हुए। फिट इंडिया एंबेसडर सेबेस्टियन मारियाग्ननम नादर और नेहा तनवार के साथ छात्रों ने साइकिल चलाई और परिसर को एक जीवंत फिटनेस केंद्र में बदल दिया।

कार्यक्रम में अर्जुन पुरस्कार विजेता और पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान दीपक निवास हुड्डा भी विशेष रूप से रोहतक से पहुंचे। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए फिटनेस के महत्व पर जोर दिया।

दीपक हुड्डा ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से रोहतक से दिल्ली इसलिए आया हूं क्योंकि यह पहल देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। इतने सारे छात्रों को फिटनेस के लिए आगे आते देखना प्रेरणादायक है। फिटनेस जीवन का सबसे अहम पहलू है, जैसे हमने कोविड के दौरान इम्युनिटी की अहमियत समझी।”

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने यह संदेश दिया कि सड़क पर और जीवन में जिम्मेदार व्यवहार एक-दूसरे से जुड़े हैं।

देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में भी फिट इंडिया का उत्साह कम नहीं रहा। भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र, गुवाहाटी ने आईआईटी गुवाहाटी के साथ मिलकर अलचेरिंगा-26 (संस्थान का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव) के तहत ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का विशेष संस्करण आयोजित किया।

करीब 350 साइकिल सवारों, जिनमें छात्र, फैकल्टी सदस्य और फिटनेस प्रेमी शामिल थे, ने इस सवारी में भाग लिया और उत्तर-पूर्व के सबसे बड़े युवा महोत्सवों में फिटनेस का रंग भर दिया।

दिल्ली और गुवाहाटी के अलावा, 59वां संस्करण देशभर में लगभग 10,000 स्थानों पर एक साथ आयोजित हुआ। गोवा, राजनांदगांव, धर्मशाला, कोकराझार, हजारीबाग, गोलाघाट और बीकानेर जैसे शहरों में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र और खेलो इंडिया केंद्र फिटनेस कार्निवल में तब्दील नजर आए।

इस तरह ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समुदाय के नेतृत्व में चलने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News