Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अब पश्चिम बंगाल को मिली वास्तविक आजादी: केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, 9 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्‍होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल को वास्तविक आजादी मिली है।

लखनऊ, 9 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्‍होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल को वास्तविक आजादी मिली है।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की नई सरकार और जनता को बधाई दी और तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल पर तीखा प्रहार किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन पश्चिम बंगाल के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आज वास्तविक रूप से पश्चिम बंगाल को उन दमनकारी नीतियों और भय के माहौल से आजादी मिली है, जिसमें यहां की जनता वर्षों से कैद थी। यह केवल सत्ता का परिवर्तन नहीं, बल्कि बंगाल के पुनरुत्थान का शंखनाद है।

उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में 'डबल इंजन' की सरकार पूरी गति से कार्य करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और विजन के साथ बंगाल अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं अब बिना किसी भेदभाव और बाधा के बंगाल के हर गरीब के घर तक पहुंचेंगी।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए मौर्य ने कहा, "ममता दीदी के शासन का काला इतिहास अब समाप्त हो गया है। बंगाल में व्याप्त तुष्टीकरण, हिंसा और अराजकता के दौर का अंत हो चुका है। अब 'कानून का राज' स्थापित होगा और विकास ही एकमात्र एजेंडा होगा।"

मौर्य ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल अपनी खोई हुई सांस्कृतिक और आर्थिक गरिमा को पुनः प्राप्त करेगा।

वहीं, इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए और प्रायोजित हिंसा की राजनीति बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता सुशासन और सुरक्षा है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश आज महिला सुरक्षा के मामले में देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है। एनसीआरबी के हालिया आंकड़ों का हवाला देते हुए मौर्य ने कहा कि जो विपक्ष कभी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता था, उसे अब प्रदेश की बदली तस्वीर स्वीकार करनी चाहिए।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News