Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'आबादी किसी की भी बढ़े, बढ़ेगा तो सनातन ही,' प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्टों में भारत में धार्मिक जनसांख्यिकी के रुझानों में धीरे-धीरे बदलाव आने का अनुमान लगाया गया है। इस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2050 तक पूरी दुनिया सनातनी हो जाएगी। प्यू की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 2070 तक हिंदू आबादी की हिस्सेदारी 79 प्रतिशत के आसपास से घटकर करीब 76 प्रतिशत रह सकती है, जबकि मुसलमानों की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो सकती है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हिंदुओं की आबादी कितनी है और मुसलमानों की आबादी कितनी है। यह सवाल ही नहीं है क्योंकि पूरी दुनिया सनातन है। दुनिया में जितने भी लोग हैं, वे सब सनातनी हैं। यह सनातन विश्व है और यह प्रकृति प्रदत्त है। दुनिया का सबसे बड़ा धर्म यदि कोई है, तो वह सनातन है। इसलिए आबादी किसी की भी बढ़े, बढ़ेगा तो सनातन ही। उन्होंने दावा किया कि 2050 तक पूरा विश्व सनातन हो जाएगा।

भारत की जनसंख्या में हिंदुओं की घटती हिस्सेदारी को लेकर आचार्य ने कहा कि हिंदुओं की किसी भी समस्या के लिए मुसलमानों को दोष देना बेकार है। अगर हिंदुओं की आबादी घट रही है, तो इसमें मुसलमानों का क्या गुनाह है और मुसलमानों की क्या गलती है?

उन्होंने कहा कि वैसे भी हिंदू रहा कहां है? आज कोई अगड़ा है, कोई पिछड़ा है, कोई दलित है और कोई सवर्ण है। इस तरह हिंदू बचा ही कहां है। कोई जाट बन गया, कोई ठाकुर बन गया, कोई सैनी बन गया, कोई कुशवाहा बन गया, कोई ब्राह्मण बन गया, कोई बनिया बन गया, कोई पंजाबी बन गया और कोई सिख बन गया। अगर यही हाल रहा, तो कुछ दिनों बाद हिंदू नाम की चिड़िया ढूंढने से भी नहीं मिलेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारतीय लोकतंत्र को बीमार बताए जाने वाले बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बीमार नहीं है, बल्कि कांग्रेस बीमार है। कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी बीमारी खुद राहुल गांधी हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी कहते हैं कि लोकतंत्र बीमार है, कभी कहते हैं लोकतंत्र कमजोर है, कभी कहते हैं लोकतंत्र मर गया है और कभी कहते हैं लोकतंत्र की हत्या हो रही है। लेकिन सच बात यह है कि लोकतंत्र बीमार नहीं है, लोकतंत्र स्वस्थ है और लोकतंत्र सशक्त है। बीमार तो कांग्रेस पार्टी है और उसकी सबसे बड़ी बीमारी खुद राहुल गांधी हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

Date & Time : 2026-11-19 15:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News