Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में दोगुना हुआ, आय 42 प्रतिशत बढ़ी


मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए दमदार नतीजे पेश किए हैं। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा दोगुने से अधिक हो गया है और आय में 42 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए दमदार नतीजे पेश किए हैं। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा दोगुने से अधिक हो गया है और आय में 42 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अदाणी ग्रुप की कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 124 प्रतिशत बढ़कर 1,149 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 513 करोड़ रुपए था। इस दौरान कंपनी की आय 42.4 प्रतिशत बढ़कर 9,711 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 6,819 करोड़ रुपए थी।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन की वजह ट्रांसमिशन कारोबार में वृद्धि होना है। इससे कंपनी का वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 3,008 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 2,314 करोड़ रुपए था। इस दौरान कंपनी ईबीआईटीडीए मार्जिन 31 प्रतिशत रहा है।

30 जून को समाप्त तिमाही में ट्रांसमिशन कारोबार से कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 52.4 प्रतिशत बढ़कर 3,335.3 करोड़ रुपए हो गई, जबकि डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से आय 5 प्रतिशत बढ़कर 3,520.4 करोड़ रुपए रही। इस दौरान स्मार्ट मीटरिंग कारोबार की आय में 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई और यह 346.9 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। वहीं, एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म से आय नौ गुना से अधिक बढ़कर 1,906.8 करोड़ रुपए हो गई।

एईएसएल ने जून में स्मार्टमीटर कंपनी इंटेलीस्मार्ट में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए सिक्योरिटी परचेस एंड सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट (एसपीएसए) साइन किया था। इस लेनदेन की वैल्यू 3,050 करोड़ रुपए थी।

कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यह प्रस्तावित अधिग्रहण एईएसएल की स्मार्ट मीटर सेंगमेंट में पॉजिशन को मजबूत करेगा और इससे कंपनी के कुल स्मार्ट मीटर पोर्टफोलियो का साइज बढ़कर 4.7 करोड़ मीटर्स से अधिक हो जाएगा।

एईएसएल ने कहा कि इस डील में इंटेलीस्मार्ट की पूरी इक्विटी शेयर कैपिटल को खरीदना और एनआईआईएफ के पास मौजूद ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर का रिडेम्पशन (भुगतान) शामिल है। यह डील रेगुलेटरी मंजूरी और क्लोजिंग से जुड़ी अन्य सामान्य शर्तों के पूरा होने पर निर्भर करती है।

--आईएएनएस

एबीएस

Share:

Leave A Reviews

Related News