Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अधिकांश शिवसैनिक शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ खड़े हैं : अजय आलोक


नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), आम आदमी पार्टी, पश्चिम बंगाल की राजनीति और पाकिस्तान की ओर से दी जा रही कथित युद्ध संबंधी धमकियों सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), आम आदमी पार्टी, पश्चिम बंगाल की राजनीति और पाकिस्तान की ओर से दी जा रही कथित युद्ध संबंधी धमकियों सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

लखनऊ के अलीगंज इलाके में लगी भीषण आग की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय आलोक ने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदय विदारक है। बच्चों की जान का कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता और इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के प्रति भाजपा और सरकार की गहरी संवेदनाएं हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया है और घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मुख्य सचिव को मामले की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

अजय आलोक ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा और यह भी जांच होगी कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। सरकार का पूरा ध्यान घायलों के उपचार पर है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पीड़ित को इलाज में कोई परेशानी न हो।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी द्वारा अखिलेश यादव से मुस्लिम मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग पर अजय आलोक ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोटों के सहारे सत्ता में आने की उम्मीद करती है तो उसे मुस्लिम मुख्यमंत्री का चेहरा भी घोषित करना चाहिए। यदि पार्टी 17-18 प्रतिशत मुस्लिम वोट प्राप्त करती है और मुख्यमंत्री स्वयं अखिलेश यादव बनते हैं, तो यह मुस्लिम समुदाय के साथ अन्याय होगा।

महाराष्ट्र की राजनीति और शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों से जुड़े घटनाक्रम पर अजय आलोक ने कहा कि कोई नेता पार्टी छोड़कर नहीं गया है, बल्कि सभी लोग शिवसेना में गए हैं। उन्होंने दावा किया कि अब शिवसेना एक ही है, जिसका नेतृत्व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। अधिकांश शिवसैनिक शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ खड़े हैं और उद्धव ठाकरे तथा आदित्य ठाकरे के साथ रहना नहीं चाहते।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा अयोध्या जाने की घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वो कैसे जा सकते हैं। उनकी दादी ने तो कहा था कि मैं ऐसे मंदिर में नहीं जाऊंगी, जो मस्जिद तोड़कर बनाई गई है। हर चीज पर इनको राजनीति करनी होती है। अपने पुराने बयान को निकालकर ये लोग देखते नहीं हैं क्या। थोड़ा आईना देखा करें तो याद आएगा कब क्या बोले थे। अभी राम मंदिर की चंदे की याद आ रही है।

पाकिस्तान की ओर से भारत को युद्ध की धमकी दिए जाने संबंधी चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय आलोक ने कहा कि ऐसी बातें पूरी तरह निराधार और बकवास हैं। भारत की सैन्य शक्ति और सामरिक क्षमता के सामने पाकिस्तान टिक नहीं सकता। भारतीय सेना ने पूर्व में भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। भारत के 140 करोड़ नागरिक अगर फूंक देंगे तो ये हवा में उड़ जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने के विषय पर अजय आलोक ने कहा कि वह हमारे संस्थापक थे और बंगाल की धरती से थे। भाजपा के लिए बंगाल जीतना हमेशा से सबसे जरूरी था। आज जब बंगाल में हमारी सरकार बन गई है, तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों और उनके किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बंगाल के सांस्कृतिक गौरव को वापस स्थापित करने के लिए हम जो भी कर सकते हैं, करेंगे।

--आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News