Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडला में फसलें रौंदने के बाद बालाघाट में जंगली हाथियों का दल दाखिल


मंडला जिले में तीन दिनों तक ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद अब बालाघाट में जंगली हाथियों का दल पहुंच गया है। चार जंगली हाथियों का यह समूह शुक्रवार देर रात मंडला की सीमा पार कर बालाघाट जिले के गढ़ी वन परिक्षेत्र में दाखिल हो गया है। इससे पहले बुधवार को डिंडोरी जिले से निकलकर इन चार हाथियों का दल मंडला के मवई क्षेत्र में पहुंचा था। मंडला में अपनी मौजूदगी के दौरान हाथियों ने मवई और मोतिनाला वन परिक्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में खेतों में खड़ी फसलों को रौंदकर काफी नुकसान पहुंचाया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी।

परसेल और सूरजपुरा में फसलों को नुकसान, वन विभाग ने की सतत निगरानी

मंडला जिले में विचरण के दौरान हाथियों के इस समूह ने परसेल, बदबार और सूरजपुरा समेत आसपास के कई गांवों के खेतों में पहुंचकर फसलों को क्षति पहुंचाई। हाथियों की मौजूदगी के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना या जनहानि को रोकने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर रहकर निगरानी कर रही थीं। विभागीय टीमों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए हाथियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी और ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की समझाइश दी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

मोतिनाला रेंजर ने की पुष्टि, अब बालाघाट वन अमला अलर्ट

मोतिनाला रेंजर अभय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को हाथियों का दल मोतिनाला बीट के कक्ष क्रमांक 1420 में मौजूद था। इसके बाद शुक्रवार देर रात हाथियों ने मंडला जिले की सीमा पार कर ली और बालाघाट के गढ़ी वन परिक्षेत्र की ओर चले गए। रेंजर ने पुष्टि की है कि फिलहाल मंडला के मवई और मोतिनाला क्षेत्र में हाथियों की कोई मौजूदगी नहीं है। दूसरी ओर, बालाघाट में जंगली हाथियों का दल प्रवेश करने के बाद अब बालाघाट का वन विभाग अमला सतर्क हो गया है और हाथियों की लोकेशन ट्रेस कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुट गया है।

Date & Time : 2026-11-28 13:24:47

Share:

Leave A Reviews

Related News