Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अगर धोनी आईपीएल ऑक्शन टेबल पर बैठे दिखें तो हैरानी होगी: इरफान पठान


नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना ​​है कि टीम मेंटॉर की भूमिका संभालने के बावजूद, महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ऑक्शन टेबल पर मौजूद नहीं होंगे।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना ​​है कि टीम मेंटॉर की भूमिका संभालने के बावजूद, महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ऑक्शन टेबल पर मौजूद नहीं होंगे।

सीएसके ने पुष्टि की है कि धोनी अब खिलाड़ी की जगह टीम मेंटर की भूमिका निभाएंगे। इस तरह, इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ उनका जुड़ाव अब एक नई भूमिका में जारी रहेगा।

16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में सभी की नजरें सीएसके पर होंगी कि वे अपनी टीम को कैसे तैयार करते हैं, क्योंकि उन्हें कई पदों के लिए खिलाड़ियों को चुनना है। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर पठान का मानना ​​है कि धोनी ऑक्शन के दौरान सीएसके मैनेजमेंट को अपना काम करने देंगे और खुद बोली लगाने की प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।

पठान ने 'जियोस्टार' से कहा, "धोनी को देखते हुए, मुझे नहीं लगता कि वह ऑक्शन टेबल पर बैठेंगे। वह मेंटॉर हैं; ऑक्शन टेबल पर बैठना उनका काम नहीं है। उनका काम खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना, अपना अनुभव उनके साथ साझा करना, उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करना और यह सिखाना है कि सीएसके के लिए मैच कैसे जीते जाएं। बोली लगाने और ऑक्शन से जुड़े फैसले मैनेजमेंट पर छोड़ दिए गए हैं।"

पठान ने आगे कहा कि धोनी चीजों को सरल रखना पसंद करते हैं। वह आगामी सीजन में टीम का मार्गदर्शन करने से पहले मैनेजमेंट को अपना काम करने देंगे। उन्होंने कहा, "धोनी चीजों को सरल रखना पसंद करते हैं और जो लोग अपना काम अच्छे से जानते हैं, उन्हें वह काम करने देते हैं। सीएसके के पास एक मजबूत मैनेजमेंट और 'थिंक टैंक' है, जिसने वर्षों से ऐसी टीमें तैयार की हैं जिन्होंने खिताब जीते हैं। धोनी ने हमेशा उन पर पूरा भरोसा किया है। वह कभी ऐसे इंसान नहीं रहे जो लाइमलाइट में रहना चाहें या मैदान के बाहर की चीजों का श्रेय लेना चाहें। इसलिए, अगर वह सीएसके के ऑक्शन टेबल पर बैठे दिखते हैं, तो मुझे हैरानी होगी। वह एक मेंटॉर के तौर पर अपने तरीके से जुड़े रहेंगे, लेकिन यह पर्दे के पीछे से होगा, न कि ऑक्शन टेबल पर।"

इस बीच, सीएसके एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेगी, क्योंकि उन्होंने गेंदबाजी के कई विकल्पों को छोड़ दिया है। उन्होंने मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन और आकाश मधवाल समेत कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, और साथ ही 14.20 करोड़ रुपए वाले युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को भी जाने दिया है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-23 23:55:04

Share:

Leave A Reviews

Related News