Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अगर क्वालीफायर और प्लेऑफ मुकाबलों में बारिश ने किया खेल बर्बाद, तो कैसे निकलेगा नतीजा?

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ मैच मंगलवार से शुरू होंगे। क्वालीफायर-1 धर्मशाला में 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीब) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है, जिसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही क्वालीफायर-2 खेला जाना है, जिसमें क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम के सामने एलिमिनेटर मैच की विजेता होगी।

क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 के लिए 'रिजर्व डे' नहीं है। आइए, जानते हैं कि अगर बारिश के चलते यह मुकाबले पूरे नहीं होते, तो विजेता टीम का फैसला किस तरह निकलेगा?

दरअसल, क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में अगर बारिश के चलते मैच का नतीजा नहीं निकलता, तो ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में पोजिशन के आधार पर टीम की जीत-हार तय होगी।

क्वालीफायर-1 मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाना है। अगर बारिश की वजह से मुकाबला बेनतीजा रहता है, तो इसका फायदा आरसीबी को मिलेगा।

आरसीबी ने इस सीजन 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस ने भी इतने ही मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन नेट रन रेट में अंतर होने की वजह से जीटी दूसरे पायदान पर रही। बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने पर आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में जीटी से ऊपर होने की वजह से इस मुकाबले की विजेता बन सकती है।

वहीं, एलिमिनेटर मैच 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

एसआरएच लीग मुकाबलों में 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से 8 मैच अपने नाम करते हुए चौथा पायदान हासिल किया था। अगर बारिश की वजह से एलिमिनेटर मैच धुलता है, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी।

क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम का सामना करेगी। इस मुकाबले में भी जो टीम लीग स्टेज के दौरान अंकतालिका में ऊपर होगी, वही टीम बारिश के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में फाइनल का टिकट हासिल करेगी। खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News