Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन बूथों पर पुनर्मतदान में 57.16 फीसदी वोटिंग

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों पर सोमवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कराए गए इस पुनर्मतदान में कुल 57.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तीनों केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी कराई गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनर्मतदान के दौरान तीनों मतदेय स्थलों पर मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदेय स्थलवार आंकड़ों के मुताबिक, फतेहाबाद स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय के मतदेय स्थल संख्या-26 पर सबसे अधिक 58.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सैंया स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय के मतदेय स्थल संख्या-21 पर 58.23 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि खेरागढ़ के तहसील परिसर स्थित मतदेय स्थल संख्या-20 पर 51.60 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीनों मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई गई। इस दौरान मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

बता दें कि आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद इन तीन मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान कराया गया।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-26 23:15:04

Share:

Leave A Reviews

Related News