Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अहिंसा कमजोरी की निशानी नहीं बल्कि सबसे बड़ी ताकत है : किशन रेड्डी


हैदराबाद, 6 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रविवार को हैदराबाद के मियापुर में शांति और अहिंसा का संदेश देने के लिए 'अहिंसा स्तंभ' का अनावरण किया।

हैदराबाद, 6 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रविवार को हैदराबाद के मियापुर में शांति और अहिंसा का संदेश देने के लिए 'अहिंसा स्तंभ' का अनावरण किया।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि ‘अहिंसा स्तंभ’ का उद्घाटन सिर्फ एक स्मारक का अनावरण नहीं है बल्कि शांति और ‘अहिंसा’ की शाश्वत विचारधारा को मजबूत और संरक्षित करने और इसके संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की एक कोशिश है।

केंद्रीय मंत्री ने भगवान महावीर के संदेश की अहमियत पर जोर दिया। स्तंभ पर लिखे इस संदेश का अर्थ है कि सभी जीव आपसी सहयोग और एक-दूसरे पर निर्भरता से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में टकराव और हिंसा जारी है, आपसी सम्मान, सद्भाव और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का यह संदेश पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है।

किशन रेड्डी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने हमेशा ‘अहिंसा’ के रास्ते को अपनाया है और कश्मीर में हिंसा खत्म करने तथा शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की कोशिशें शांति, बातचीत और सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम हैं। अहिंसा कमजोरी की निशानी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि ‘अहिंसा स्तंभ’ लगाने की पहल ‘नारी शक्ति’ और भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की ताकत को दिखाती है। जैन समुदाय की जिन महिलाओं ने इस समारोह को आयोजित करने की पहल की, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं हमारी सभ्यतागत मूल्यों को संरक्षित करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में नेतृत्व कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की बागडोर महिलाओं के हाथों में है और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जिसमें विधायिका में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, इसका सबूत है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हैदराबाद संस्कृतियों का एक सच्चा संगम है, जहां की विविधता और विरासत शहर की तरक्की और विकास के पीछे एक बड़ी ताकत है।

उन्होंने हैदराबाद के विकास में अलग-अलग समुदायों की भूमिका को माना और जैन, ब्राह्मण तथा माहेश्वरी जैसे समुदायों की तारीफ की, जिन्होंने शहर की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक तरक्की में अहम भूमिका निभाई है। 'विकास भी, विरासत भी' की यह भावना हैदराबाद को नई ऊंचाइयों तक ले जाती रहेगी और 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाने में मदद करेगी। 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में, आर्थिक और तकनीकी विकास के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक जड़ें और मूल्य भी मजबूत होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने सभी से एकजुट होने और समाज को बांटने की कोशिश करने वाली स्वार्थी ताकतों को हराने का आह्वान किया। एकजुटता 'विकसित भारत' के लिए एक बड़ी ताकत का काम करती है।

जेनजी का जिक्र करते हुए रेड्डी ने कहा कि वे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को न छोड़ते हुए तकनीक के दम पर दुनिया जीतें। उन्होंने माता-पिता को सलाह दी कि वे बच्चों को भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ-साथ अच्छे संस्कार और सांस्कृतिक मूल्य भी सिखाएं।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Date & Time : 2026-09-06 16:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News