Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईआईएम-विशाखापत्तनम में इन पदों के लिए निकली भर्ती, इस तारीख तक भरें फॉर्म


अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), विशाखापत्तनम ने संविदा के आधार पर उत्कृष्टता केंद्र उद्यमिता कौशल और नीति (सीईईएसपी) में कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आईआईएम की ओर से जारी पदों में मैनेजर का 1 और रिसर्च एसोसिएट के 2 पद शामिल हैं।

अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), विशाखापत्तनम ने संविदा के आधार पर उत्कृष्टता केंद्र उद्यमिता कौशल और नीति (सीईईएसपी) में कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आईआईएम की ओर से जारी पदों में मैनेजर का 1 और रिसर्च एसोसिएट के 2 पद शामिल हैं।

इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईआईएम-विशाखापत्तनम की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास दोनों पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, प्रबंधन, समाज कार्य, विकास अध्ययन, लोक नीति, अर्थशास्त्र, या संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/पीजीडीएम/एमबीए वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास अंग्रेजी में लिखित और मौखिक संचार कौशल में निपुणता, कंप्यूटर का ज्ञान, और प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों के अनुभव के साथ अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु दोनों पोस्ट के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता व कौशल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, लिखित परीक्षा और/या प्रस्तुति (चयन समिति के विवेकानुसार), मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी मैनेजर पद के लिए 1,00,000 रुपए और रिसर्च एसोसिएट पद के लिए 41,000 रुपए प्रतिमाह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएम-विशाखापत्तनम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News