Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईआईटी-बॉम्बे छात्र मौत मामला: साहिल वाकोडे के माता-पिता ने आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग की


मुंबई, 15 अक्तूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के छात्र रहे साहिल वाकोडे के माता-पिता ने गुरुवार को मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे से मुलाकात की। उन्होंने अपने बेटे की मौत की जांच में अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली।

मुंबई, 15 अक्तूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के छात्र रहे साहिल वाकोडे के माता-पिता ने गुरुवार को मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे से मुलाकात की। उन्होंने अपने बेटे की मौत की जांच में अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान सांसद और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर वर्षा गायकवाड़, विधायक अमीन पटेल और असलम शेख भी साहिल के माता-पिता के साथ मौजूद रहे। उन्होंने जांच को लेकर अपनी चिंताएं जताईं। जनप्रतिनिधियों ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की, जिनका नाम इस मामले में सामने आया है।

साहिल के माता-पिता ने क्राइम ब्रांच से जांच में हुई प्रगति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए एक निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच की अपनी मांग को फिर से दोहराया।

यह मामला आईआईटी-बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में दूसरे वर्ष के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या से जुड़ा है, जो 18 सितंबर की शाम को पवई कैंपस में अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटके पाए गए थे। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई थी।

इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक लगभग 60 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का बयान भी दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान प्रोफेसर ने कई आरोपों से इनकार किया है। इसके साथ ही दावा किया है कि उन्होंने साहिल को नकल करते हुए देखने पर सिर्फ परीक्षा हॉल से बाहर जाने के लिए कहा था।

साहिल के माता-पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रोफेसर डूला ने साहिल को प्रताड़ित किया था। इसी आरोप को लेकर क्राइम ब्रांच ने प्रोफेसर से साहिल की मौत से पहले की घटनाओं और उसके साथ हुई बातचीत से जुड़े सवाल पूछे, जिसमें प्रोफेसर डूला ने बताया कि उन्होंने साहिल को परीक्षा के दौरान फोन इस्तेमाल करते देखा तो साहिल ने उसे छिपाने की कोशिश की। डूला ने कहा कि उन्होंने उससे कुछ नहीं कहा और बस साहिल का परीक्षा पेपर लेकर उसे परीक्षा हॉल से बाहर जाने के लिए कहा।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Date & Time : 2026-10-15 21:20:05

Share:

Leave A Reviews

Related News