Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने छात्र की मौत पर जताया दुख, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का किया समर्थन


मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने संस्थान के एक छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया है। फोरम ने छात्र के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने संस्थान के एक छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया है। फोरम ने छात्र के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

फैकल्टी फोरम ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के प्रति भी पूरी एकजुटता जताई है। बयान में कहा गया है कि प्रोफेसर डूला संस्थान की सीनेट से मंजूर और वर्तमान में लागू शैक्षणिक नीतियों के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

फोरम के मुताबिक, 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मध्य-सत्र परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इस दौरान पाठ्यक्रम के शिक्षक और परीक्षा निरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला ने एक छात्र को परीक्षा के दौरान शैक्षणिक अनियमितता करते हुए देखा।

बयान के अनुसार, छात्र के पास परीक्षा के दौरान बिना अनुमति स्मार्टफोन था और वह उसका इस्तेमाल कर रहा था। संस्थान में तय प्रक्रिया के तहत प्रोफेसर डूला ने इस घटना की जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए संस्थान के अधिकारियों को दी।

फैकल्टी फोरम ने कहा कि प्रोफेसर डूला ने सिर्फ अपनी अकादमिक जिम्मेदारी निभाई और संस्थान की मंजूर प्रक्रिया का पालन किया। फोरम ने प्रोफेसर डूला की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाली बातों पर गहरी चिंता जताई है।

फोरम ने कहा कि वह इस बात से बेहद व्यथित है कि अपनी आधिकारिक और अकादमिक जिम्मेदारी निभाने वाले प्रोफेसर की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। बयान में प्रोफेसर डूला के प्रति समर्थन दोहराते हुए कहा गया है कि उन्होंने संस्थान की मौजूदा शैक्षणिक नीतियों के अनुरूप ही कार्रवाई की थी।

इससे पहले, आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत से जुड़े मामले में पुलिस ने 'एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट' (एडीआर) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मृतक छात्र की पहचान साहिल वाकोडे के रूप में हुई थी, जो ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में द्वितीय वर्ष का छात्र था।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-09-21 11:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News