मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन के बीच मुंबई सिटी एफसी फुटबॉल क्लब ने अपनी आक्रमण पंक्ति को मजबूत करने के लिए अनुभवी स्लोवेनियाई स्ट्राइकर लुका माजसेन को टीम में शामिल किया है। क्लब ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
![]()
मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन के बीच मुंबई सिटी एफसी फुटबॉल क्लब ने अपनी आक्रमण पंक्ति को मजबूत करने के लिए अनुभवी स्लोवेनियाई स्ट्राइकर लुका माजसेन को टीम में शामिल किया है। क्लब ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
36 वर्षीय सेंटर-फॉरवर्ड खिलाड़ी लुका माजसेन के पास भारतीय फुटबॉल का काफी अनुभव है। 2020 में भारत आने के बाद से वह कई क्लबों के लिए खेल चुके हैं और कई घरेलू खिताब जीत चुके हैं। उनके आने से मुंबई सिटी को अटैकिंग विभाग में और अधिक विकल्प मिलेंगे, जिससे टीम मौजूदा सीजन के लिए और मजबूत होगी।
माजसेन ने भारत में अपने फुटबॉल सफर की शुरुआत चर्चिल ब्रदर्स से की थी, जहां वह आई-लीग में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। इसके बाद वह बेंगलुरु यूनाइटेड से जुड़े और टीम को बैंगलोर सुपर डिवीजन का खिताब जिताने में मदद की। उस टूर्नामेंट में वह 15 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।
जनवरी 2022 में स्लोवेनियाई खिलाड़ी गोकुलम केरल से जुड़े और 13 गोल किए, जिससे क्लब ने सफलतापूर्वक अपना आई-लीग खिताब बरकरार रखा। उसी साल बाद में, उन्होंने राउंडग्लास पंजाब के साथ करार किया। यहां उन्होंने टीम को आई-लीग का खिताब जिताने और आईएसएल में प्रमोट होने में अहम भूमिका निभाई।
उस सीजन में माजसेन 16 गोल के साथ लीग के टॉप स्कोरर रहे और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीजन' चुना गया। इसके साथ ही, वह इंडियन सुपर लीग में राउंडग्लास पंजाब के लिए गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। हाल ही में वे डायमंड हार्बर एफसी के साथ जुड़े थे, जहां उन्होंने टीम को 2025-26 इंडियन फुटबॉल लीग का खिताब जिताने में मदद की।
इस नए सफर की शुरुआत पर खुशी जताते हुए माजसेन ने कहा कि वह इस नई चुनौती के लिए तैयार हैं और क्लब के लक्ष्यों को हासिल करने में अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस क्लब से जुड़कर बहुत खुश हूं और इस नई चुनौती के लिए उत्साहित हूं। मैं टीम में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा और क्लब के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करूंगा। मैं अपने नए साथियों से मिलने और काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।"
मुंबई सिटी के फुटबॉल डायरेक्टर सुजय शर्मा ने कहा कि माजसेन का अनुभव और गोल करने की क्षमता, विल्मर और अजसल के साथ मिलकर टीम की फॉरवर्ड लाइन को और मजबूत बनाएगी।
शर्मा ने कहा, "भारत और आईएसएल में उनके कई वर्षों के साबित अनुभव को देखते हुए हमें उम्मीद है कि वह हमारे लिए गोल करेंगे और हमारे बनाए गए मौकों को गोल में बदलेंगे। उनका नेतृत्व और व्यक्तित्व भी टीम के लिए एक अतिरिक्त फायदा होगा।"
--आईएएनएस
एसएम/एबीएम
Leave A Reviews