Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईएसएल: एफसी गोवा की शानदार वापसी, चेन्नईयन एफसी के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ कराया


गोवा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएलएल) 2026-27 सीजन के दूसरे मैच में शनिवार रात एफसी गोवा और चेन्नईयन एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इरफान यादवाड ने 64वें मिनट में चेन्नईयन एफसी को बढ़त दिलाई, लेकिन 75वें मिनट में चिकी के हेडर से किए गए बराबरी के गोल ने यह सुनिश्चित किया कि एफसी गोवा को अपने सीजन के पहले मैच में एक अंक मिले।

गोवा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएलएल) 2026-27 सीजन के दूसरे मैच में शनिवार रात एफसी गोवा और चेन्नईयन एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इरफान यादवाड ने 64वें मिनट में चेन्नईयन एफसी को बढ़त दिलाई, लेकिन 75वें मिनट में चिकी के हेडर से किए गए बराबरी के गोल ने यह सुनिश्चित किया कि एफसी गोवा को अपने सीजन के पहले मैच में एक अंक मिले।

फटोर्डा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों ने पीछे से खेल बनाते हुए आगे बढ़ने और 'फाइनल थर्ड' तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। कड़े मुकाबले वाले शुरुआती दौर के बाद हाफ-टाइम तक स्कोर 0-0 रहा।

चेन्नईयन एफसी ने 64वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। इरफान यादवाड ने दाएं पैर से शॉट मारकर गेंद को दूर के कोने में पहुंचाया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मेहमान टीम दूसरे गोल की तलाश में जुटी रही; रेमन ताके ने दाएं तरफ से मुश्किल एंगल से नीचे-बाएं कोने की ओर जोरदार शॉट मारकर एफसी गोवा के डिफेंस की परीक्षा ली।

एफसी गोवा ने चेन्नईयन के डिफेंस पर दबाव बढ़ाकर जवाब दिया और 70वें मिनट में बराबरी के गोल के करीब पहुंच गए, जब रेमन ने दूर से एक जोरदार 'कर्लिंग शॉट' मारा, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकरा गई। उदांता सिंह ने भी खतरा पैदा किया; उनके शॉट से क्रॉसबार तक हिल गया।

आखिरकार, एफसी गोवा को 75वें मिनट में सफलता मिल ही गई। अटैकिंग हाफ में उदांता सिंह के खिलाफ फाउल के बाद 'गौर्स' (एफसी गोवा) को फ्री-किक मिली। चिकी ने इसे सही दिशा में हेडर मारकर नीचे-दाएं कोने में गोल में बदल दिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

घरेलू टीम बढ़त हासिल करने के लिए लगातार दबाव बनाती रही और 79वें मिनट में चिकी ने बॉक्स के अंदर से एक और शॉट लगाने की कोशिश की। चेन्नईयन एफसी ने भी दूसरी तरफ से खतरा पैदा किया। रेमन ने बाईं ओर से आए क्रॉस पर हेडर लगाने की कोशिश की, लेकिन गोलकीपर के अपनी लाइन से बाहर होने के बावजूद गेंद को क्रॉसबार के ऊपर मार बैठे।

दोनों टीमें मैच के आखिरी पलों में निर्णायक गोल की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कोई भी जीत दिलाने वाला गोल नहीं कर सका। दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने अपना आक्रामक रुख बनाए रखा और चेन्नईयन एफसी के एक कॉर्नर के मुकाबले चार कॉर्नर हासिल किए।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-10 22:55:12

Share:

Leave A Reviews

Related News