Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: प्रीतम केंद्रे ने गोल्ड पर निशाना साधा, भारत ने कुल 12 मेडल जीते

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को भारतीय शूटिंग टीम ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए पदक तालिका में चार और मेडल जोड़े। जर्मनी के सुहल में जारी इस प्रतियोगिता में भारत के प्रीतम केंद्रे ने 10 मीटर एयर राइफल मेंस जूनियर इवेंट में शानदार और संयमित प्रदर्शन के साथ गोल्ड पर निशाना साधा। यह इस चैंपियनशिप में भारत का पांचवां गोल्ड मेडल था।

भारत ने 25 मीटर पिस्टल विमेंस जूनियर टीम इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंजलि महेंद्र भागवत, परिषा गुप्ता और निथिला आइवी डार्लिंग प्रवीण क्रिस्टोफर की तिकड़ी ने पोडियम पर जगह बनाई।

भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल 25 मीटर पिस्टल मेंस जूनियर टीम इवेंट में मिला, जहां अभिनव चौधरी, राज चंद्रा और जतिन ने बेहतरीन टीम प्रदर्शन करते हुए मेडल विजेताओं में अपनी जगह बनाई।

इससे पहले, अन्वी राठौड़ ने 10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की मेडल संख्या बढ़ाई थी। अन्वी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर जगह बनाई और चैंपियनशिप में भारत के शानदार अभियान को और मजबूत किया।

इन चार मेडल के साथ, भारत की कुल मेडल संख्या अब 12 हो गई है, जिनमें 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारतीय टीम पदक तालिका में शीर्ष पर है, जो आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स में उसके लगातार अच्छे प्रदर्शन और दबदबे को दर्शाता है।

इससे पहले, भारत के समीर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष जूनियर इवेंट के फाइनल में संयमित प्रदर्शन करते हुए 28 हिट के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस जूनियर इवेंट में रोहित कन्यान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर निशाना साधा था।

भारत ने प्राची गायकवाड़ के जरिए सिल्वर मेडल भी जीता, जो 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला जूनियर इवेंट में 354.7 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News