Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: एसआरएच ने आरसीबी को 55 रन से हराया, ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच


हैदराबाद, 22 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आरसीबी को 55 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद भी एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर ही है।

हैदराबाद, 22 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आरसीबी को 55 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद भी एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर ही है।

एसआरएच के दिए 256 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बना सकी और 55 रन से मैच हार गई। आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने आए वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 31 गेंदों पर 41 और टिम डेविड 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 15 और देवदत्त पड्डिकल 21 रन बनाकर आउट हुए।

एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट पर 255 रन बनाए थे। एसआरएच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 46 गेंदों पर सर्वाधिक 79 रन की पारी खेली। किशन ने अपनी पारी में 3 छक्के और 8 चौके लगाए। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 और हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए थे।

आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिए थे।

ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने।

एसआरएच-आरसीबी दोनों का यह आखिरी लीग मैच था। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। आरसीबी 14 मैचों से 18 अंक लेकर बेहतर रन रेट के आधार पर पहले, गुजरात टाइटंस 14 मैचों से 18 अंक लेकर दूसरे और एसआरएच 14 मैचों से 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News