Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी, सिर्फ 147 रन बना सकी मुंबई इंडियंस


कोलकाता, 20 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मैच में जीत के लिए 148 रन का टारगेट रखा है।

कोलकाता, 20 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मैच में जीत के लिए 148 रन का टारगेट रखा है।

ईडन गार्डन्स में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। इस टीम को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रयान रिकेल्टन के रूप में महज 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

रिकेल्टन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर नमन धीर (0) भी आउट हो गए। एमआई ने 41 के स्कोर तक रोहित शर्मा (15) और सूर्यकुमार यादव (15) के विकेट भी गंवा दिए।

मुंबई इंडियंस ने 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर 57 रन बना लिए थे, जिसके बाद बारिश के चलते खेल रुका। जब फिर से मैच शुरू हुआ, तो ओवरों में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई।

यहां से हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 84 के स्कोर तक पहुंचाया। तिलक 32 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कॉर्बिन बॉश 18 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

विपक्षी खेमे से सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किए। सुनील नरेन को 1 विकेट हाथ लगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगी। 12 में से 5 मैच जीतकर केकेआर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। वहीं, एमआई ने 12 में से 8 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम 9वें स्थान पर है।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे के साथ इस मैच में उतरी है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा शामिल हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News