Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: महज 4 रन से शतक चूके मिचेल मार्श, आरआर के खिलाफ एलएसजी ने बनाए 220 रन


जयपुर, 19 मई (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ जीत के लिए 221 रन का टारगेट रखा है। राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखने उतरी है।

जयपुर, 19 मई (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ जीत के लिए 221 रन का टारगेट रखा है। राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखने उतरी है।

मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इस टीम को मिचेल मार्श और जोश इंगलिस की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 8.2 ओवरों में 109 रन जुटाए। इंगलिस 29 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्श ने निकोलस पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 42 रन जुटाते हुए टीम को 151 के स्कोर तक पहुंचाया। पूरन ने 11 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 16 रन बनाए।

यहां से कप्तान ऋषभ पंत ने मार्श के साथ 41 गेंदों में 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। पंत 23 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए।

एलएसजी ने अंतिम ओवर में तीन विकेट गंवाए, जिनमें मिचेल मार्श का विकेट भी शामिल था। मार्श 57 गेंदों में 5 छक्कों और 11 चौकों के साथ 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी खेमे से यश राज ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट निकाला।

लखनऊ सुपर जायंट्स 12 मुकाबलों में 8 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 12 में से 6 मुकाबले जीतकर पांचवें पायदान पर मौजूद है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन में मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह और प्रिंस यादव।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को यशस्वी जायसवाल की कप्तानी में खेल रही है। उनके अलावा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News