Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: रजत पाटीदार की कप्तानी पारी, जीटी को 92 रन से रौंदकर फाइनल में आरसीबी


धर्मशाला, 26 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने मंगलवार को क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 92 रन से दमदार जीत दर्ज की।

धर्मशाला, 26 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने मंगलवार को क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 92 रन से दमदार जीत दर्ज की।

इस हार के बावजूद जीटी के पास फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए एक और मौका होगा। यह टीम 29 मई को क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम के खिलाफ उतरेगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल का अंतिम टिकट हासिल करेगी।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इस टीम को 21 के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर (19) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 72 रन जोड़कर टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया।

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली को जेसन होल्डर ने बोल्ड किया। कोहली 25 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर पड्डिकल (30 रन) भी आउट हुए।

इस टीम ने 94 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान रजत पाटीदार ने क्रुणाल पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 45 गेंदों में 95 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

क्रुणाल पांड्या 28 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान पाटीदार ने टिम डेविड के साथ 25 रन और जितेश शर्मा के साथ 12 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 254 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 19.3 ओवरों में 162 रन पर सिमट गई। इस टीम को 17 के स्कोर पर साईं सुदर्शन (14) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद निरंतर अंतराल पर टीम के विकेट गिरते रहे।

गुजरात टाइटंस ने 51 के स्कोर पर जोस बटलर (29), निशांत संधू (5) और जेसन होल्डर (0) के विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि टीम ने 88 के स्कोर तक अपना 8वां विकेट भी खो दिया था, जिसके बाद राहुल तेवतिया (68) ने मोहम्मद सिराज के साथ 68 रन की साझेदारी की, लेकिन टाइटंस को जीत नहीं दिला सके।

आरसीबी की तरफ से जैकब डफी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, भुवनेश्वर कुमार, रासिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट निकाले। जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News