Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: वैभव फिर शतक से चूके, आरआर ने जीटी को दिया 215 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 96 रन की पारी के दम पर 214 रन बनाए हैं।

आरआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 9 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का विकेट गंवा दिया था। जायसवाल 1 और जुरेल 7 रन बनाकर आउट हुए। आरआर की पारी को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने संभाला। 15 साल का यह खिलाड़ी लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गया, लेकिन अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वैभव 47 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।

आरआर के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर नाबाद 45 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने आखिरी ओवर में 27 रन बनाए। फरेरा ने 11 गेंदों पर नाबाद 38 रन की पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए।

जीटी के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1, कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2, जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिए।

मैच की दूसरी पारी बेहद रोमांचक हो सकती है। जोफ्रा आर्चर के नेतृत्व में आरआर के पास मजबूत गेंदबाजी है, जो 214 रन को डिफेंड करने में पूरी तरह सक्षम है। वहीं, जीटी के टॉप-3 बल्लेबाज अगर चल निकले, तो टीम 215 का लक्ष्य पा सकती है।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News