Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। इस लीग में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं।

फिल साल्ट : इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट ने भले ही आईपीएल में अब तक सिर्फ 34 मुकाबले खेले हों, लेकिन साल्ट इस लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। साल्ट ने आईपीएल में 175 के स्ट्राइक रेट से अब तक कुल 1,056 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में 10 अर्धशतक लगा चुके हैं।

आंद्रे रसेल : आईपीएल में अपने चौके-छक्कों से फैंस का जमकर मनोरंजन करने वाले आंद्रे रसेल इस लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। रसेल ने आईपीएल में 174 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2,651 रन बनाए हैं।

ट्रेविस हेड : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। हेड ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले अब तक 38 मुकाबलों में 170 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हेड आईपीएल में एक शतक और 8 अर्धशतक लगा चुके हैं।

हेनरिक क्लासन : सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले हेनरिक क्लासन आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। क्लासन ने इस लीग में 169 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज आईपीएल में खेले 49 मुकाबलों में 1,480 रन बना चुका है।

निकोलस पूरन : वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज निकोलस पूरन भी आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का जमकर मनोरंजन करते हैं। पूरन इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। पूरन ने आईपीएल में खेले 90 मुकाबलों में 168 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News