Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऐसा लगता है कि बुमराह कंप्यूटर पर खेल रहे हों: अर्शदीप सिंह

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का मानना है कि टीम का प्रोसेस और खुद पर भरोसा घरेलू मैदान पर सफलता का अहम कारण रहा। उन्होंने कहा कि टीम ने आने वाले दशक में कई ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य तय किया है। अर्शदीप ने बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह मैदान पर नहीं, बल्कि कंप्यूटर पर खेल रहे हों।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बना। बीसीसीआई टीवी पर शेयर किए गए वीडियो में अर्शदीप ने कहा, "जब हमने साल 2024 में टी20 विश्व कप जीता था, तो मैंने हार्दिक पांड्या और टीम से कहा था कि हमें अगले 10 सालों में कम से कम 5 ट्रॉफी जीतनी हैं।"

अर्शदीप ने कहा कि हमने सिर्फ प्रोसेस को फॉलो करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "हम जानते थे कि अगर हम उस स्टैंडर्ड के साथ खेले, तो रिजल्ट अपने आप आ जाएगा। हमने प्रोसेस को फॉलो किया और अपने खेल को बैक करने का प्रयास किया।"उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ बॉलिंग करने के अनुभव के बारे में भी बात की।

अर्शदीप ने कहा, "बुमराह के साथ गेंदबाजी करना बहुत मजेदार था। उनके लिए क्रिकेट बहुत आसान है और ऐसा लगता है कि वह कंप्यूटर पर खेल रहे हैं। हालांकि, बुमराह का प्रोसेस बहुत कमाल का है। वह बहुत मेहनत करते हैं और हमें भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।" बुमराह का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा। वह संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। बुमराह ने 8 मुकाबलों में कुल 14 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप ने जीत के दौरान लगातार सपोर्ट के लिए फैंस को भी धन्यवाद कहा। अर्शदीप ने कहा, "आप सभी ने हमें बहुत प्यार दिया। खासकर जब हम एक मैच हारे, तो आपने हमारा बहुत सपोर्ट किया और इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"

हालांकि, अर्शदीप का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा। अर्शदीप 8 मुकाबलों में सिर्फ 9 ही विकेट निकाल सके। इसके साथ ही उनका गेंदबाजी इकोनॉमी भी 8.46 का रहा। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ अर्शदीप ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 51 रन खर्च किए थे।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News