Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आइवरी कोस्ट के साथ भारत बढ़ाएगा डिजिटल और कृषि सहयोग, कई अहम मुद्दों पर चर्चा


यामूसोक्रो, 10 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय में केंद्रीय और पश्चिम अफ्रीका के अतिरिक्त सचिव सेवला नाइक मुडे ने शुक्रवार को आबिदजान में आइवरी कोस्ट के डिजिटल ट्रांजिशन और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन मंत्री जिब्रिल औटारा से मुलाकात की।

यामूसोक्रो, 10 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय में केंद्रीय और पश्चिम अफ्रीका के अतिरिक्त सचिव सेवला नाइक मुडे ने शुक्रवार को आबिदजान में आइवरी कोस्ट के डिजिटल ट्रांजिशन और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन मंत्री जिब्रिल औटारा से मुलाकात की।

आइवरी कोस्ट में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बताया कि कोटे डी आइवर की राष्ट्रीय विकास योजना 2026-2030 से जुड़े कंसल्टेटिव ग्रुप की बैठकों के दौरान मुडे ने मंत्री जिब्रिल औटारा से मुलाकात की। इस दौरान भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), जैसे यूपीआई और आधार, पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों देशों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी बात हुई।

भारत की डिजिटल प्रगति की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि वह भारत के सफल डिजिटल सिस्टम से सीखना चाहते हैं। आइवरी कोस्ट में इसी तरह के डिजिटल समाधान अपनाने और लागू करने की संभावनाओं पर काम किया जा सकता है।

मुडे ने गुरुवार को ब्रूनो मैबाग्ने कोने से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने खेती में मशीनों के इस्तेमाल, लोगों को प्रशिक्षण देने, बेहतर बीज उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

भारतीय दूतावास ने बताया कि 9 जुलाई को आबिदजान में मुडे ने आइवरी कोस्ट के कृषि, ग्रामीण विकास और खाद्य उत्पादन मंत्री ब्रूनो नाबाग्ने कोने से मुलाकात की। बातचीत का मुख्य विषय खेती को आधुनिक बनाने, क्षमता निर्माण, अच्छी गुणवत्ता के बीज और एग्रो-प्रोसेसिंग में सहयोग बढ़ाना रहा।

मुडे ने मंत्री को बताया कि भारतीय कंपनियां आइवरी कोस्ट के एग्रो-प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश कर रही हैं। खास तौर पर काजू, रबर, चावल और दूसरे कृषि उद्योगों में उनका निवेश है। मंत्री ने इस सहयोग को आगे बढ़ाने का स्वागत किया। उन्होंने कृषि मशीनों की सप्लाई, ट्रैक्टर असेंबली जैसी परियोजनाओं में भी रुचि दिखाई और भारतीय कंपनियों को प्रस्ताव पेश करने का निमंत्रण दिया।

इसके अलावा मुडे ने ट्रेड, इंडस्ट्री और हैंडीक्राफ्ट मिनिस्टर इब्राहिम कलील कोनाटे से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत और आइवरी कोस्ट के बीच व्यापार और निवेश को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

भारतीय दूतावास ने बताया कि कोटे डी आइवर की राष्ट्रीय विकास योजना (2026-2030) के लिए वित्त जुटाने से जुड़ी बैठकों के दौरान 9 जुलाई को आबिदजान में मुडे ने इब्राहिम कलील कोनाटे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर बातचीत हुई।

मुडे ने यापी कोफी इवारिस्टे, जो आइवरी कोस्ट के विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय के महासचिव हैं, उनसे भी मुलाकात की। दोनों ने भारत और आइवरी कोस्ट के पुराने और मजबूत रिश्तों को और आगे बढ़ाने के लिए राजनयिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News