Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अजित पवार विमान हादसे की जांच में तेजी लाने की मांग को लेकर जय पवार ने सीआईडी अधिकारियों से की मुलाकात


पुणे, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर एक बार फिर जांच प्रक्रिया तेज करने की मांग उठी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के युवा नेता जय पवार ने मंगलवार को पुणे स्थित सीआईडी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की विस्तृत समीक्षा की।

पुणे, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर एक बार फिर जांच प्रक्रिया तेज करने की मांग उठी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के युवा नेता जय पवार ने मंगलवार को पुणे स्थित सीआईडी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान जय पवार ने हादसे की जांच की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई, लंबित पहलुओं तथा जांच पूरी होने में लगने वाले संभावित समय के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मामले की जांच पारदर्शी, निष्पक्ष और बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरी की जानी चाहिए।

जय पवार ने कहा कि अजितदादा पवार के विमान हादसे के पीछे की सच्चाई सामने आना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जो उन्हें अपना नेता मानते थे। उन्होंने कहा कि जनता के मन में हादसे को लेकर कई सवाल हैं और उन सभी सवालों का उत्तर जांच के माध्यम से सामने आना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की शंका या भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके। साथ ही यदि जांच में किसी व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी सामने आती है,तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

जय पवार ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि मामले को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द निष्कर्ष तक पहुंचा जाए।

इस दौरान विधायक विक्रम काकडे भी उनके साथ मौजूद रहे। बैठक के बाद जय पवार ने कहा कि जब तक अजितदादा पवार के विमान हादसे की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक वे इस मामले का लगातार फॉलोअप करते रहेंगे और जांच की प्रगति पर नजर बनाए रखेंगे।

बता दें कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए विमान हादसे में अजितदादा पवार का निधन हो गया था। घटना के बाद से ही मामले की जांच जारी है और समय-समय पर परिजन तथा समर्थक जांच को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाते रहे हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-28 18:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News