Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'अखिलेश के स्वागत की भीड़ में गई मासूम की जान', गोरखपुर हादसे पर भाजपा का तंज


नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यात्रा में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस हादसे को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यात्रा में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस हादसे को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हादसे का वीडियो शेयर करते कहा कि अखिलेश यादव के स्वागत के उन्माद की बलि चढ़ा 12 साल का मासूम!

भाजपा ने कहा कि सपाई सड़क पर उतरते ही उन्माद में इस कदर खो जाते हैं कि उन्हें न किसी की सुरक्षा की चिंता रहती है, न किसी की जान की। आज इसी उन्माद ने एक मासूम की जान ले ली। बच्चे को बेरहमी से कुचले जाने की तस्वीरें देखकर किसी का भी मन विचलित हो जाए।

कहा गया कि अपने स्वागत के उन्माद में एक परिवार का चिराग बुझाकर अखिलेश, आपकी पार्टी ने आखिर हासिल क्या किया? क्या अपने स्वागत के अहंकार में उस मासूम के परिजनों की चीखें आपके कानों तक नहीं पहुंच रही हैं, अखिलेश?

जानकारी के अनुसार यह हादसा एयरपोर्ट से महज डेढ़ किलोमीटर दूर कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखंडी गेट के सामने हुआ। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।

आर्यवर्धन 10वीं कक्षा का छात्र था। मृतक के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत भाजपा के जिला सह-संयोजक, चुनाव आयोग संपर्क विभाग हैं।

इधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजन को 5 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। वे 19 नवंबर से अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे मृतक के परिवार से भी मिल सकते हैं।

दरअसल, अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट से पीडीए रथ के जरिए देवकही गांव जा रहे थे। उनके स्वागत के लिए कूड़ाघाट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी लगाकर फूल-मालाओं के साथ स्वागत की तैयारी की थी। इसी दौरान स्थानीय लोग और भाजपा नेता ओमकार सिंह श्रीनेत का 14 वर्षीय बेटा आर्यवर्धन स्कूटी से सड़क पार कर रहा था। तभी जेसीबी की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर पड़ा।

--आईएएनएस

एमएस/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-18 23:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News