Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अक्षय कुमार ने किया मजेदार खुलासा- फैन की कार पर किया डांस, अहमद खान ने भी शेयर किए अनुभव


मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड में फिल्मों के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे होते हैं, जो दर्शकों को पर्दे पर तो नहीं दिखते, लेकिन बाद में जब सामने आते हैं तो काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता अहमद खान और अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पुराने अनुभव साझा किए।

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड में फिल्मों के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे होते हैं, जो दर्शकों को पर्दे पर तो नहीं दिखते, लेकिन बाद में जब सामने आते हैं तो काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता अहमद खान और अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पुराने अनुभव साझा किए।

दरअसल, दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन में जुटे हुए है। इस कड़ी में उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए पुरानी फिल्मों की डार्क कॉमेडी और कलाकारों के काम करने के तरीके पर चर्चा की। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'अफलातून' की शूटिंग से जुड़े मजेदार किस्से भी सुनाए।

कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता अहमद खान ने कहा, ''फिल्म 'जाने भी दो यारों' ऐसी फिल्म थी, जिसकी पूरी कहानी एक लाश के इर्द-गिर्द घूमती थी। हम सभी उस फिल्म को देखते हुए खूब हंसे। मुझे नहीं पता कि फिल्म निर्माता ऐसी ऐसी फिल्में बनाने से क्यों हिचकिचाते हैं। इस तरह की डार्क कॉमेडी दर्शकों को आज भी उतना ही हंसा सकती है, जितना पहले हंसाया करती थी, लेकिन ऐसे विषयों पर कम फिल्में बनती हैं।''

अहमद खान ने आगे कहा, ''पहले के दौर में कलाकार बिल्कुल नए होते थे। हमें उन्हें शुरुआत से सिखाना पड़ता था और उन्हें अभिनय की बुनियादी समझ दी जाती थी, फिर उन्हें सेट पर तैयार किया जाता था। लेकिन आज के समय में कलाकार पहले से ही ट्रेनिंग लेकर आते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में यह बदलाव समय के साथ स्वाभाविक रूप से हुआ है।''

इसी बातचीत में अभिनेता अक्षय कुमार ने आज के कलाकारों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ''आज के कलाकार बड़ा रिस्क लेना नहीं चाहते। रिस्क से मेरा मतलब मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करने से है। मैं हाथ जोड़कर उनसे अनुरोध करता हूं कि वे मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करें।''

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'अफलातून' से जुड़ा एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया, ''फिल्म के 'अफलातून' गाने पर मैं जिस कार पर डांस कर रहा हूं, वह किराए पर नहीं ली गई थी। वह कार वहां से गुजर रही थी और उसका मालिक मेरा फैन था। मैंने उनसे पूछा, ''क्या मैं पांच मिनट के लिए आपकी कार पर डांस सकता हूं?'' , इस पर कार के मालिक ने तुरंत हामी भर दी। इस तरह वह सीन शूट किया गया।''

इसी गाने से जुड़ा एक और मजेदार वाकया भी अक्षय कुमार ने बताया। उन्होंने कहा, ''हमने कई जगह बिना परमिशन के शूट किया है, हमें अंदर जाने पर रोक दिया जाता था। हमने एक बिल्डिंग के अंदर शूट किया, वहां का चौकीदार हमें भगाने के लिए दौड़ता हुआ आता है। वह शॉट भी उस गाने में है। यह सब अचानक हुआ था, लेकिन बाद में वही सीन फिल्म का हिस्सा बन गया।''

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News