Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अक्षय कुमार ने शुरू की साइंस-फिक्शन फिल्म 'समुक' की शूटिंग, बताया- 'नया जॉनर, नया किरदार और नई चुनौती'


मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार इस साल 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसी बीच, अभिनेता ने अपने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षय ने अपनी नई फिल्म 'समुक' की शूटिंग शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर सेट से अपना पहला वीडियो भी शेयर किया है।

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार इस साल 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसी बीच, अभिनेता ने अपने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षय ने अपनी नई फिल्म 'समुक' की शूटिंग शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर सेट से अपना पहला वीडियो भी शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'समुक' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। शेयर किए गए वीडियो में अभिनेता ब्लैक कलर के सूट-बूट और टाई में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

उन्होंने आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाया हुआ है और हाथ में फिल्म का क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है। वीडियो में अक्षय पूरे स्वैग के साथ चलते नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक फिल्म में उनके किरदार की पहली झलक के तौर पर सामने आया है।

इस वीडियो के साथ अक्षय ने फिल्म को लेकर उत्साह भी जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ''नया जॉनर, नया कैरेक्टर, नया चैलेंज। विवान आहूजा ड्यूटी पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आज से 'समुक' की शूटिंग शुरू हो गई है।''

इस कैप्शन से साफ है कि फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार का नाम विवान आहूजा है। अभिनेता के इस ऐलान के बाद उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

'समुक' को एक साइंस-फिक्शन एलियन थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि विपुल अमृतलाल शाह के साथ अक्षय कुमार भी इसके निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी की गई है और इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किए जाने की बात सामने आई है। फिल्म की कहानी में मिलिट्री रियलिज्म, सर्वाइवल हॉरर और एलियन माइथोलॉजी से जुड़ी रहस्यमयी दुनिया को एक साथ जोड़ा जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'समुक' फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में शूट किया जा रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार की यह फिल्म उनके अब तक के काम से काफी अलग नजर आने वाली है। 'समुक' के अलावा, अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'हैवान' को लेकर भी काफी चर्चा में है।

इस फिल्म में वह खलनायक के रूप में नजर आने वाले हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में उनके साथ सैफ अली खान भी अहम भूमिका में हैं। 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News